फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sugar cane

संपूर्णानगर चीनी मिल में पेराई शुरू

Thu, 12 Nov 2020 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
sugar cane
संपूर्णानगर चीनी मिल के शुभारंभ के दौरान विधायक और मिल अधिकारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
संपूर्णानगर। कस्बा की किसान सहकारी चीनी मिल पेराई सत्र गुरुवार को विधि-विधान के साथ शुभारंभ हो गया। प्रथम बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली लाने वाले किसान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पलिया विधायक रोमी साहनी व मिल प्रधान प्रबंधक आजाद भगत सिंह ने किसानों व अन्य अधिकारियों के साथ हवन पूजन किया और हवन कुंड में आहुतियां डालीं। तौल कांटे पर फीता काटकर सबसे पहले बैलगाड़ी लाने वाले सुभाष कनौजिया और ट्रैक्टर ट्रॉली लाने वाले किसान सुरेंद्र सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर तौल शुरू कराई। इस मौके पर मिल उपाध्यक्ष इंद्रदीप सिंह बटन, सीसीओ दनिमेश राय, मनीष साहनी, एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह, राजेश कुमार, महिपाल सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विधायक के सामने कर्मचारी संघ ने रखीं समस्याएं
किसान सहकारी चीनी मिल शुभारंभ के दौरान पहुंचे पलिया विधानसभा विधायक रोमी साहनी के सामने चीनी मिल के प्रगतिशील कर्मचारी संघ ने ज्ञापन देकर मांगें रखीं, जिसमें सातवां वेतनमान अन्य फैक्टर की भांति मैट्रिक्स लागू करने, अन्य चीनी मिलों से स्थानांतरित होकर आए कर्मकारों को इस मिल समिति में मैट्रिक का लाभ दिए जाने, रिक्त पदों पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण करने आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed