Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   B-PACS employees' agitation halted till November 20

Lakhimpur Kheri News: 20 नवंबर तक थमा बी पैक्स कर्मचारियों का आंदोलन

Mon, 02 Nov 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
B-PACS employees' agitation halted till November 20
गांधी स्टेडियम में बैठक करते उत्तर प्रदेश बी पैक्स कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में हुई वार्ता और मांगों पर मिले आश्वासन के बाद उत्तर प्रदेश बी पैक्स कर्मचारी महासंघ ने धरना-प्रदर्शन और हड़ताल 20 नवंबर तक स्थगित कर दी है। महासंघ ने कर्मचारियों को तत्काल समितियों के कार्यालय खोलकर कामकाज शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले कर्मचारियों ने शहर के गांधी स्टेडियम में बैठक कर अपनी मांगों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 28 अक्तूबर को सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में प्रमुख सचिव सहकारिता, आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता और विभागीय अधिकारियों के साथ वार्ता हुई थी। इसके बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कैडर फंड बहाल कर वेतन की व्यवस्था, प्रत्येक समिति को 51 हजार रुपये मासिक सहयोग और प्रभारी सचिवों को कैडर में समायोजित करना शामिल है। इसके अलावा आंदोलन के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई निरस्त करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ ने कैडर सचिवों, नॉन कैडर सचिवों, प्रभारी सचिवों, आंकिकों, लिपिकों, विक्रेताओं, सहयोगियों और चौकीदारों से कार्यालय खोलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, सुशील कुमार शर्मा, नवनाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार गुर्जर, जय प्रकाश दुबे, अशोक कुमार अवस्थी, सुरेश श्रीवास्तव और शैलेन्द्र तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed