{"_id":"6ae839b098f7bf301d0369b3","slug":"three-killed-of-a-family-as-truck-hits-motorcycle-in-lakhimpur-kheri-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: डंपर ने बाइक सवार परिवार को 10 मीटर तक घसीटा, मां-बेटे समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: डंपर ने बाइक सवार परिवार को 10 मीटर तक घसीटा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
Mon, 02 Nov 2026 12:50 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:50 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में मौरंग लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतकों के परिजन को संभालते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर शिवाला तिराहे के पास सोमवार सुबह डंपर की टक्कर से बाइक सवार मोहिनी (24), उनके दो वर्षीय बेटे अभ्यांश और ननद खुशबू (20) की मौत हो गई। दस मीटर तक घिसटने से तीनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। बाइक चला रहा महिला का पति नीमगांव के गांव ओदरहिया निवासी अरविंद कुमार इस हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
अरविंद कुमार सुबह करीब दस बजे पत्नी मोहिनी, बहन खुशबू और बेटे अभ्यांश के साथ बाइक से सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के मूड़ा बड़ागांव जा रहे थे। वहां उनकी बड़ी बहन सत्यवती की ससुराल है। शिवाला तिराहे के पास कस्ता की ओर बाइक मोड़ते समय सामने से मैगलगंज की तरफ आ रहे मौरंग लदे डंपर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
मोड़ पर हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, मोड़ पर दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी, जिससे उनके चालक नियंत्रण नहीं रख पाए और हादसा हो गया। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। सूचना पर मितौली थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि टक्कर के बाद बाइक समेत चारों लोग करीब दस मीटर तक घिसटते चले गए। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अरविंद को एंबुलेंस से लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया। वह खेतीबाड़ी करते हैं।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि बाइक चालक अरविंद की हालत सामान्य बताई गई है। अरविंद के पिता फूलचंद की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीतापुर के सिधौली क्षेत्र के गांव हुसैनगंज निवासी डंपर चालक महमूद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।