{"_id":"6266e76e7a68ae2cc646efef","slug":"suddenly-the-tiger-came-out-of-the-forest-attacked-the-bike-riders-lakhimpur-news-bly4827316126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक जंगल से निकाल बाघ, बाइक सवारों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक जंगल से निकाल बाघ, बाइक सवारों पर किया हमला
विज्ञापन
Suddenly the tiger came out of the forest, attacked the bike riders
निघासन। बाइक पर जा रहे दो लोगों पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। इससे दोनों लोग जख्मी हो गए। पीछे से आ रहे वाहनों में सवार लोगों ने शोर मचाया तो बाघ दोनों छोड़कर चला गया। घायल अवस्था में दोनों को रमियाबेहड़ सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
बैरिया के पूर्व प्रधान अवनर अली ने बताया कि वह अपने पड़ोसी राजकुमार कश्यप के साथ रविवार शाम करीब आठ बजे चितिहा में बाइक से तिलक कार्यक्रम में जा रहे थे। मंझरा रेलवे स्टेशन और खैरटिया के बीच में जंगल से निकले बाघ ने बाइक पर हमला बोल दिया। दोनों बाइक समेत सड़क किनारे गिर गए।
पीछे से कई चार पहिया वाहनों को आता हुआ देखकर बाघ जंगल की ओर चला गया। गाड़ी से उतरकर लोगों ने किसी तरह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया है। बेलरयां रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि बाघ होने की सूचना सभी को दी गई है। रात में बाइक, साइकिल और पैदल निकलने के लिए मना भी किया गया है। संवाद