{"_id":"66abebd8c3c4ac9a68082e76","slug":"successful-skin-transplant-surgery-done-in-district-hospital-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-126151-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में त्वचा प्रत्यारोपण की हुई सफल सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में त्वचा प्रत्यारोपण की हुई सफल सर्जरी
विज्ञापन
मरीज व डॉक्टरों की टीम: स्रोत विभाग
विज्ञापन
ओयल। जिला अस्पताल में त्वचा प्रत्यारोपण (स्किन ग्राफ्टिंग) के पहले मरीज की सफल सर्जरी की गई है। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उसे घर भेज दिया गया है। यह बेहद जटिल सर्जरी है, इसमें शरीर के एक हिस्से से स्वस्थ त्वचा को लेकर उसे क्षतिग्रस्त त्वचा के स्थान पर प्रत्यारोपित किया जाता है। अब तक ऐसे मरीजों को लखनऊ हायर सेंटर में जाना पड़ता था।
सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि स्किन ग्राफ्टिंग एक सर्जरी है, जो प्रदाता के शरीर के किसी अस्वस्थ क्षतिग्रस्त या गायब त्वचा को ढकने के लिए की जाती है। इसमें मरीज के शरीर के एक हिस्से से स्वस्थ त्वचा को लेते हैं और उसे दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करते हैं। स्वस्थ त्वचा क्षतिग्रस्त त्वचा को ढकती है।
त्वचा का नुकसान व क्षति जलने, चोट लगने, बीमारी या संक्रमण के कारण हो सकती है। इस जटिल सर्जरी को करने में वह स्वयं व उनकी टीम सर्जन डॉ. उत्सव गौड़, डॉ. आलोक मौर्या, डॉ. एसके मिश्रा निश्चेतक, डॉ. जयराम निश्चेतक के संयुक्त सहयोग से किया गया। मरीज मौनी मिश्रा सीतापुर की रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इनका पैर जलने के बाद क्षतिग्रस्त त्वचा के स्थान पर स्वस्थ त्वचा प्रत्यारोपित करने के लिए सर्जरी 20 जुलाई को की गई थी। 12 दिन डॉक्टर की देखरेख में भर्ती रखा गया। पूर्ण स्वस्थ होने के बाद बुधवार को उसका डिस्चार्ज कर दिया गया।