फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   suar

बाघ का हल्ला कांबिंग की तो निकला सुअर

Thu, 03 Oct 2019 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
suar
ममरी। बाघ की दहशत किस कदर है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुधवार की सुबह बाघ की दहशत में खेतों में काम कर रहे किसानों में भगदड़ मच गई। वन विभाग की टीम ने कांबिंग की तो सुअर निकला। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव बंजारगंज के कई किसान बुधवार सवेरे खेतों की तरफ गए थे। खेत देख कर गन्ने के खेत में किसी जानवर के होने की आहट हुई। इस पर गांव निवासी अवधराम डर गया। उसने गांव पहुंचकर केशवराम के गन्ने में बाघ के मौजूद होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर रामप्रसाद ने जब ग्रामीणों संग गन्ने में कांबिंग की तो उसमें जंगली सूअर मिला। जो भीड़ देख भाग निकला। ग्रामीण बाघ देखे जाने की जिद पर अड़े रहे। फॉरेस्टर का कहना है कि गन्ने के आसपास बाघ के पगचिह्न नहीं मिले हैं। लगता है गांव वाले सुअर को बाघ समझ कर घबरा गए हैं, जिसकी पुष्टि प्रधान महेंद्र कुमार वर्मा ने भी की है। फॉरेस्टर ने गांव वालों को समझाकर शांत किया। उन्होंने बताया कि यहां से जंगल की दूरी छह किमी है। तब कहीं जाकर गांव वाले शांत हुए और राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed