फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students will be enlivened by the voter affidavit

विद्यार्थियों से लिखवाए जाएंगे मतदाता शपथ पत्र

Wed, 18 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 18 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Students will be enlivened by the voter affidavit
मतदाता
सीडीओ ने मतदाता दिवस पर कार्यक्रमों के रिकार्ड मांगे 
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अमित सिंह बंसल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को सफल बनाने के लिए कहा है कि परिषद के सभी विद्यालयों में शिक्षक ब्लैकबोर्ड पर मतदाता शपथ लिखेंगे। फिर सभी विद्यार्थियों से शपथ पत्र लिखवाकर मुख्यालय भेजेंगे।  
कलक्ट्रेट सभागार में 25 जनवरी को होने वाले मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम कराने की रूपरेखा बनाई गई। सीडीओ ने कहा कि इसके सफल क्रियान्वयन से मतदान का प्रतिशत निश्चित रूप से बढ़ेगा और लोगों में मताधिकार के प्रति जागरूकता पैदा होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को मतदान के बारे में जानकारी दी जाए। इसके लिए सीडीओ ने बीएसए संजय शुक्ला को सभी स्कूलों में कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर, स्कूली बच्चों तथा समाज की मुख्य धारा से कट गए लोगों को वोट की ताकत के बारे में बताएं। सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी सुनिश्चित करे कि जो भी कार्यक्रम हो, उसकी रिकार्डिंग की जाए, ताकि आयोग को उसकी रिपोर्टिंग की जा सके। उन्होंने बताया कि चार जनवरी को हुई पेेंटिग प्रतियोगिता के दो पोस्टरों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश नारायण पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल एन, रिटर्निंग आफिसर धनश्याम त्रिपाठी, रामप्रकाश, आलोक वर्मा, मंशाराम, इंद्रकांत द्विवेदी, शादाब असलम, नागेंद्र कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी नंदराम, डीपीओ अखिलेंद्र दुबे, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, डीआईओ एनआईसी ब्रजेश कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इधर, डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता ने जिले के इंटर और डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्यों को कॉलेज में मतदान करने की शपथ दिलाने और शहर में प्रभात फेरी निकालने के निर्देश दिए। साथ  ही कॉलेजों में स्लोगन राइटिंग, निबंध, लेखन, गीत, स्किट्स प्रतियोगिता के साथ ही ऑनलाइन प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को इन सभी कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं की वीडियोग्राफी कराके इसे वेबसाइट सीईओउत्तरप्रदेशडॉटएनआईसी पर अपलोड करने और इसकी एक प्रति कार्यालय पर देने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी है। इसमें रैली और निबंध प्रतियोगिताओं के जरिए मतदाताओं को वोट के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। आरओ एवं एसडीएम शादाब असलम ने विद्यालयों के प्रधानाचार्य, बीइओ आदि को पत्र भेजकर इस संबंध में अवगत कराया है।

एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाना है। जिसके अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली निकाली जाएगी जो कि पूरे नगर में भ्रमण करेगी। रैली में कक्षा छह से आठ तक के करीब एक हजार छात्र छात्राओं को शामिल किया जाएगा और इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है। बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए समृद्ध लोकतंत्र में स्वस्थ मतदान की भूमिका विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, रामलीला बालिका इंटर कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज संपूर्णानगर, छाजूराम इंटर कॉलेज भीरा और लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मैलानी के दो-दो बच्चे प्रतिभाग करेंगे। संबंधित विद्यालय प्रतिभागियों की सूची 20 जनवरी तक हर हाल में तहसील के बीआरसी में जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed