फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students should not take stress, ask questions to the help desk

Lakhimpur Kheri News: छात्र तनाव न लें... हेल्प डेस्क से पूछें सवाल

Thu, 23 Jan 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Students should not take stress, ask questions to the help desk
राजकीय पुस्तकालय में बनाई गई हेल्प डेस्क। संवाद
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी चिंता में है। तनाव का असर पढ़ाई पर न पड़े, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की पहल पर राजकीय पुस्तकालय में हेल्प डेस्क बनाई गई है। हेल्प डेस्क में दो नोडल के साथ ही इंटरमीडिएट के आठ प्रवक्ता और हाईस्कूल के चार शिक्षकों की तैनाती की गई है। ड़्यूटी पर लगाए गए शिक्षक, छात्र-छात्राओं की परीक्षा की तैयारी के संबंध में आने वाली समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

इस बार 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न होंगी। ठीक इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराए जाने के निर्देश हैं। तिथि घोषित हो जाने के बाद से छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी करने में जुट गए हैं। विभिन्न विषय अच्छे नंबर आएं इसको लेकर परीक्षार्थी परेशान हैं। इसी तनाव को दूर करने और कैसे अच्छे नंबर आएं, इसको लेकर जिला पुस्तकालय में हेल्प डेस्क बनाई गई है।
विज्ञापन

इस हेल्प डेस्क में मुख्य विषयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जो छात्रों को विषयों को अच्छी तरह से तैयार करने के साथ ही उनका तनाव कैसे दूर हो, इसके लिए परामर्श देंगे। डीआईओएस डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पडेस्क के नोडल
राहुल कुमार- प्रवक्ता, तर्कशास्त्र, पीके इंटर कॉलेज- 8840214897
रियाज फात्मा- प्रवक्ता, अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज- 9452942016

समय- प्रत्येक कार्य दिवस में प्रात: 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
ईमेल- helpdesk bcardexa m2025@ gmail.co
……….
इंटरमीडिएट के निर्धारित शिक्षक
रसायन विज्ञान- वीरेश जोशी, जीआईसी लुधौरी-8707451483
भौतिक विज्ञान- बृजेश वर्मा, डीएस कॉलेज-9454283797
जीव विज्ञान- दिनेश श्रीवास्तव,डीएस कॉलेज-6387329805
गणित- रामबरन यादव, डीएस कॉलेज- 9452225151
अंग्रेजी-सत्य प्रकाश वाजपेयी, जीआईसी-9415574563
हिंदी- अनीता राना, जीजीआईसी-7839942940
संस्कृत- शशि तिवारी, जीजीआईसी-94523622028
वाणिज्य-ईशविंदर सिंह, प्रधानाचार्य गुरुनानक इंटर कॉलेज लखीमपुर
………….
हाईस्कूल
विज्ञान- जगमोहन, कृषक समाज इंटर कॉलेज-9412256860
गणित- रीतू अग्रवाल-आर्य कन्या इंटर कॉलेज-9871305290
संस्कृत संगीता देवी, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज-9936502627
अंग्रेजी- अंजना, जीजीआईसी लखीमपुर- 9044945700
……….
फैक्ट फाइल
हाईस्कूल में शामिल होने वाले परीक्षार्थी - 49837
इंटरमीडिएट में शामिल होने वाले परीक्षार्थी 44569
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed