{"_id":"68dac1e98570ddd2930d6fee","slug":"students-learn-self-defense-techniques-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-156996-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छात्र-छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छात्र-छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन
कराटे का प्रशिक्षण ले रहे बच्चे। स्रोत: आयोजक
लखीमपुर खीरी। शाओलिन स्पोर्ट्स ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को कराटे और वुशु की विभिन्न तकनीक बताकर उनको आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
शाओलिन एथलीट व कमांडो ट्रेनिंग के तहत मेंढक दौड़, मंकी जंप, पाम ट्रस्ट जंप सहित कई तरह के अभ्यास कराए गए। प्रशिक्षण के दौरान व्हाइट व ब्लैक बेल्ट की काता परीक्षा भी संपन्न हुई। सभी प्रशिक्षु शिक्षक भवन से डीसी रोड, पुलिस लाइन रोड व फायर ब्रिगेड रोड होते हुए गुरु गोबिंद सिंह चौक तक गए और वहां प्रशिक्षण प्रदर्शन किया।
कराटे कोच जितेंद्र कुमार ने बताया कि कराटे आत्मरक्षा का अच्छा माध्यम है। इसमें उम्र की बाधा नहीं है। कोई भी सीख सकता है। आयोजक विवेक जायसवाल और सौरभ राज ने कहा, बेटियों के सशक्तीकरण के लिए मार्शल आर्ट बेहद जरूरी है। संवाद