{"_id":"612e7fa98ebc3e7a004ec990","slug":"students-dissatisfied-with-the-promoted-marks-will-give-the-exam-again-lakhimpur-news-bly45802673","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोन्नत अंकों से असंतुष्ट विद्यार्थी पुन: देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोन्नत अंकों से असंतुष्ट विद्यार्थी पुन: देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के 159 विद्यालयों के 1816 छात्र-छात्राओं ने किया आवेदन
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना के कारण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा न कराकर छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत कर दिया था। इससे मेधावी निराश थे। उनका मानना था कि पेपर होने पर नंबर और भी अच्छे आ सकते थे। ऐसे विद्यार्थियों की इच्छा का सम्मान करते हुए यूपी बोर्ड ने पुन: परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 1816 छात्रों ने आवेदन किया है।
कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए अन्य बोर्डों सहित यूपी बोर्ड ने भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी थी। परीक्षा रद्द कर यूपी बोर्ड ने प्रोन्नत कर पिछले कक्षाओं में मिले अंकों के आधार पर नंबर देकर छात्राओं को उत्तीर्ण कर दिया। इंटरमीडिएट के छात्रों को प्रमोट करने के लिए प्रीबोर्ड, 11वीं एवं हाईस्कूल में मिले अंकों को लेकर फार्मूला तैयार किया था। वहीं हाईस्कूल के छात्रों को प्रमोट करने के लिए प्रीबोर्ड और कक्षा नौ में मिले अंकों को लेकर फार्मूला बनाया था। मगर, इसमें मिले अंकों को लेकर मेधावी सबसे ज्यादा असंतुष्ट दिखे।
मेधावियों का कहना था कि बोर्ड परीक्षा निरस्त होगी, इसकी जानकारी नहीं थी। 11वीं और प्री बोर्ड की परीक्षा उतनी गंभीरता से नहीं दी थी, जितनी बोर्ड की परीक्षा देते। पूरे साल सिर्फ बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी की थी। पेपर होने पर इससे ज्यादा अच्छे अंक आते। इस तरह की आलोचना को लेकर बोर्ड ने फिर से परीक्षा कराने का निर्णय लेकर आवेदन मांगे थे। इस पर जिले के 159 विद्यालयों के 1816 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए एक भी आवेदन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कक्षा- छात्र, छात्राएं
10- 754, 546
12- 368, 148
........
राजकीय विद्यालय- 49
सहायता प्राप्त विद्यालय-45
वित्तविहीन विद्यालय- 193
......
बोर्ड परीक्षा-2021 में पंजीकृत छात्र छात्राएं
हाईस्कूल-49760
इंटरमीडिएट-42263
प्रोन्नत अंकों से नाराज छात्रों के लिए यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पुन: परीक्षा कराने का निर्णय लेकर आवेदन मांगे थे। इसके लिए हाईस्कूल के 1300 और इंटरमीडिएट के 516 छात्रों ने आवेदन किया है। परीक्षा कराने के लिए बोर्ड की ओर से तारीख निर्धारित करते ही छात्र छात्राओं को अवगत करा दिया जाएगा।
- ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस