फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Student's body found hanging from the noose inside the room

कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला छात्र का शव

Thu, 21 Jan 2021 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging from the noose inside the room
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड स्थित अर्जुन नगर कॉलोनी के एक मकान में किराये पर रहने वाले कक्षा 11 के छात्र का शव कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में कुंडे से लटकता मिला है। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने किसी से कोई रंजिश होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

अर्जुन नगर कॉलोनी में वेदप्रकाश मिश्र के मकान में किराये पर विद्युत विभाग में मूड़ा सवारान फीडर पर तैनात जेई शैलेंद्र कुमार रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह गुरुवार की दोपहर बाद कुछ कागज लेने मकान पर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। मकान के दूसरे कमरे में रहने वाले मितौली थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर बरुई निवासी छात्र शिवा के नंबर पर कॉल लगाई ,जब काफी देर तक फोन नहीं उठा तब दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा न खुलने पर सीढ़ी के सहारे वह और पड़ोस के कुछ लोग मकान के अंदर दाखिल हुए। देखा तो शिवा का कमरा अंदर से बंद था। कई लोगों के धकेलने पर दरवाजे की सिटकनी निकल गई और दरवाजा खुलने पर शिवा को लटकता देख सभी सन्न रह गए।
विज्ञापन

मकान के बाहरी कमरे में कोचिंग चलाने वाले आशीष जायसवाल ने घटना की सूचना नानक चौकी इंचार्ज को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देकर कमरे के छत की कुंडे में अगौछे के सहारे लटक रहे शिवा के शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंचे रोते बिलखते पिता प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि पुत्र शिवा पटेल (17) पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था, जो जुलाई से मकान में किराये पर रह रहा था। साथ में दादी भी रहती थीं, जो दो दिन पूर्व घर चली गई थीं। इस समय शिवा कमरे पर अकेला था। शाम को शिवा की मां कल्पना की शिवा से फोन पर बात भी हुई थी। शिवा उनके दो पुत्रों में सबसे बड़ा था। परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने परिवार वालों से घटना के बावत जानकारी कली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था, जो कक्षा 11 का छात्र था। परिवार वालों ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed