{"_id":"576151404f1c1b4b5c11b697","slug":"student-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इकलौता बेटा था अमन, परिवार में मचा कोहराम
मोहल्ला सिकटिहा निवासी बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र 20 वर्षीय अमन वर्मा ने घर के अंदर कमरे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
मोहल्ला सिकटिहा निवासी अमीन अजय वर्मा का इकलौता पुत्र अमन वर्मा बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। उसकी एक बहन है। मंगलवार की सायं परिवार के सभी लोग दूसरी मंजिल पर थे। सायं करीब आठ बजे अमन वर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते निचले तल के एक कमरे में कुंडे से फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिवार वालों में चीखपुकार मच गई। घर वाले आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। तमाम लोगों की भीड़ जिला अस्पताल और घर पर जुट गई। आसपास की महिलाएं बिलख रही मां और बहन को ढाढ़स बंधा रहीं थी। परिवार वाले आत्महत्या करने की वजह नहीं बता पा रहे है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।