फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Strong participation of half the population in the district with BJP

भाजपा से जिले में आधी आबादी की रही मजबूत भागीदारी

Sat, 01 Jan 2022 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Strong participation of half the population in the district with BJP
Neta Ji - फोटो : iStock
मौजूदा समय में भी जिले में भाजपा की एक महिला सांसद और एक विधायक
विज्ञापन

जिला पंचायत और नगर पालिकाओं में भी महिलाओं ने दिखाया पूरा दमखम
लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के कुछ समय बाद से ही राजनीति में आधी आबादी ने अपने कदम मजबूती से जमाने शुरू कर दिए थे। कांग्रेस में सांसद के रूप में ऊषा वर्मा और विधायक के रूप में कांती सिंह विसेन के बाद भाजपा से पहली बार पैला क्षेत्र से शशिबाला भारती विधायक बनीं। उनके बाद भाजपा ने दो और विधायक और एक सांसद दिए।
भाजपा की शशि बाला भारती भले ही दोबारा चुनाव न जीत पाई हों, लेकिन भारतीय जनता पार्टी में आधी आबादी का सफर रुका नहीं। भाजपा की कृष्णा राज मोहम्मदी से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनीं। मौजूदा समय में धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की रेखा वर्मा सांसद हैं तो श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से मंजू त्यागी भाजपा के टिकट पर विधायक बनीं हैं।
विज्ञापन

रेखा वर्मा 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को पराजित कर चुनाव जीती थीं। इसके बाद वर्ष 2019 का चुनाव भी जीतकर वह सांसद बनीं। ऊषा वर्मा के बाद लगातार दो चुनाव जीतने वाली रेखा वर्मा पहली महिला हैं। ऊषा वर्मा कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा के लगातार तीन चुनाव जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिले में भाजपा की कई महिला नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहीं। लखीमपुर शहर में भाजपा से नीरू पुरी, डॉ. इरा श्रीवास्तव, और निरुपमा मौनी बाजपेयी नगर पालिका अध्यक्ष बनीं तो गोला में मीनाक्षी अग्रवाल, मोहम्मदी से दुर्गा मेहरोत्रा अध्यक्ष रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में लीला देवी और सुमन सिंह ने आधी आबादी का प्रतिनिधित्व किया। संगठन में भी भाजपा ने डॉ. इरा श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।
अबकी बार भी टिकट के लिए 12 महिलाओं ने की दावेदारी
आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जिले की आठ में से पलिया और निघासन को छोड़कर छह सीटों पर अपनी मजबूत दावेदारी की है। सबसे ज्यादा छह महिलाओं ने लखीमपुर सदर सीट के लिए अपना दावा पेश किया है। सदर सीट के लिए रूबी आशुतोष, पूजा सिंह, पुष्पा सिंह, प्रीति वर्मा, सुनैना मनार और मंजू गुप्ता ने आवेदन किया है। मोहम्मदी से राधा देवी, कस्ता से सुजीता कुमारी, श्रीनगर से मौजूदा विधायक मंजू त्यागी के अलावा शकुंतला पासी, धौरहरा से पटेल रेखा वर्मा और गोला से मीनाक्षी अग्रवाल ने अपना दावा पेश किया है।

गुणदोष और जनाधार के आधार पर होगा उम्मीदवारी का फैसला
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट का अंतिम फैसला भाजपा का संसदीय बोर्ड करेगा। खीरी जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 12 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। भाजपा टिकट देने में महिला पुरुष का भेदभाव नहीं करती। गुण दोष और जनाधार का व्यापक परीक्षण करने के बाद ही उम्मीदवार तय किए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed