फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stopping a bank friend and trying to snatch a bag full of money

Lakhimpur Kheri News: बैंक मित्र को रोककर रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश

Fri, 13 Feb 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Stopping a bank friend and trying to snatch a bag full of money
महेवागंज/फूलबेहड़। दुकान बंद पर घर जा रहे बीसी संचालक बैंक मित्र से शारदानगर के बेलखुर्द गाँव के पास रुपए से भरा बैग लूटने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन

कोठिया गांव निवासी राम जी वर्मा पतरासी चौराहे पर किराये की दुकान लेकर स्टेट बैंक (मिनी बैंक) चलाते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान बंद कर वह समीप के कोठिया गांव अपने घर जा रहे थे। बेल खुर्द गांव के पास पहले एक कार ने साइड मारी। इस बीच एक बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने पीछे से ओवरटेक कर घेर लिया। बदमाशों ने तमंचा लगाकर बैग छीनने लगे। यह देख विरोध किया और शोर मचाया। लूट में असफल रहने पर बदमाशों ने मारपीट की। बीसी संचालक को हाथ और पैरों में चोट लग गई।
विज्ञापन

शोर सुन ग्रामीणों को आते देख बदमाश भाग निकले। शारदा नगर पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया। शारदा नगर थाने के एसएसआई शिवकुमार ने बताया कि हाथापाई हुई है। रुपये नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed