{"_id":"658f16b62852a19bd00af534","slug":"stones-pelted-on-electrical-workers-who-went-to-build-high-tension-line-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-11977-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन बनाने गए विद्युत कर्मियों पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन बनाने गए विद्युत कर्मियों पर पथराव
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गांव भुड़वारा में शुक्रवार को हाई टेंशन लाइन ठीक करने गए विद्युत कर्मियों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।
जेई मिथिलेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि भुड़वारा गांव में एक व्यक्ति का कॉमर्शियल कनेक्शन स्वीकृत हुआ है। 28 दिसंबर को 11 केवी लाइन बनाई जा रही थी।
तभी दूसरा पक्ष रामस्वरूप का परिवार और अन्य लोग आए। लाइन बनाने में बाधा डालने लगे। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन तभी आरोपी पक्ष ने बिजली कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। जेई ने मामले में विद्युत वितरण उपखंड गोला के एसडीओ को भी घटना की जानकारी दी। संवाद