फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   State Women's Commission member listened to the problems of eight women

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने आठ महिलाओं की समस्याएं सुनीं

Wed, 08 Dec 2021 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
State Women's Commission member listened to the problems of eight women
महिला की गोदभराई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति।
लखीमपुर खीरी। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने बुधवार को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व दहेज संबंधी आठ मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सदस्य अंजू प्रजापति ने कहा कि उत्पीड़न की शिकार कोई भी महिला व बालिका महिला जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निदान पा सकती है। महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से जिले में ही इस महिला जनसुनवाई की जा रही है। उत्पीड़न संबंधी किसी भी समस्या का त्वरित निदान के लिए संबंधित महिला एवं बालिका उप्र राज्य महिला आयोग के व्हाट्सएप नंबर 6306511708 व आयोग के ईमेल पर प्रार्थना पत्र भेजकर निदान व निस्तारण करा सकती हैं।
विज्ञापन

जन सुनवाई के दौरान एसडीएम (सदर) राजेश कुमार, सीओ सदर अरविंद कुमार वर्मा, जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्र बिष्ट, थानाध्यक्ष महिला थाना शकुंतला उपाध्याय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक कुंभी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति तृतीय चरण के तहत ब्लॉक कुंभी में राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं 06 माह के शिशुओं का खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ कुंभी देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। सदस्य अंजू प्रजापति ने मिशन शक्ति के मुख्य उद्देश्य के बारे में उपस्थित महिलाओं को सरकार की महिलापरक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्र बिष्ट ने जनहित में चल रहे टोल फ्री नंबर 181,1090, 1098, 102 व 108 की जानकारी साझा करते हुए महिलाओं द्वारा उत्पीड़न का शिकार होने पर उनकी सहायता में तत्पर वन स्टॉप सेंटर, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष, निराश्रित विधवा पेंशन योजना की जानकारी दी। संरक्षण अधिकारी अनुज चतुर्वेदी ने सीएम कन्या सुमंगला योजना, उप्र बाल सेवा योजना की जानकारी दी। सदस्य ने महिलाओं के हित के लिए चलाई जा रही महिला आयोग के व्हाट्सएप नंबर को उपस्थित लोगों के बीच में साझा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed