फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stairs were first built at the VIP gate, now a platform is being built

Lakhimpur Kheri News: वीआईपी द्वार पर पहले बनीं सीढ़ियां, अब बन रहा चबूतरा

Fri, 10 Jul 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Stairs were first built at the VIP gate, now a platform is being built
कॉरिडोर के वीआईपी द्वार पर सीढ़ियों के स्थान पर बनाया जा रहा चबूतरा। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर में 69.57 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कॉरिडोर में निर्माण के दौरान बदलाव चर्चा का विषय बने हुए हैं। ताजा मामला वीआईपी द्वार का है, जहां पहले बनाई गई सीढ़ियों की जगह अब चबूतरा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कॉरिडोर निर्माण में कई बिंदुओं को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है। दिसंबर, 2024 में अलीगंज मार्ग स्थित आंबेडकर तिराहे के पास नगर पालिका परिषद की दुकानें, सुलभ शौचालय, मंदिर के दक्षिण का हिस्सा और दो धर्मशालाएं ध्वस्त कराई गई थीं। उनका मलबा अब भी पड़ा है। इस स्थान पर क्या बनाया जाएगा, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले वीआईपी द्वार पर कॉरिडोर से संपर्क के लिए सीढ़ियां बनाई गई थीं। अब उनमें फेरबदल कर उनकी जगह चबूतरा बनाया जा रहा है।
जेई रोहित कुमार ने बताया कि विभाग को जो ड्राइंग उपलब्ध कराई जाती है, उसी के अनुसार निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed