फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB provided computer training to 40 youths

एसएसबी ने 40 युवकों को दिलाया नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

Sun, 20 Feb 2022 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
SSB provided computer training to 40 youths
नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत युवक को प्रमाणपत्र देते एसएसबी अधिकारी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नागरिक कल्याण कार्यक्रम (गृह मंत्रालय निधि) के तहत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रों का एक माह के नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर शनिवार को समाप्त हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है। एसएसबी के अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि एसएसबी तृतीय वाहिनी की ओर से 40 छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाया जा रहा था।
विज्ञापन

इसका समापन समारोह शनिवार को बेलापरसुआ के राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज में हुआ। उन्होंने बताया कि एसएसबी के नागरिक कल्याण कार्यक्रम (गृह मंत्रालय निधि) के तहत एसएसबी तृतीय वाहिनी भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के साथ सीमा पर बसे गांव के युवक और युवितयों के लिए एक माह का नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाती है। जो 28 दिसंबर को राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में शुरू हुआ है।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न गांवों के 40 युवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। परियोजना एवं एसएसबी अधिकारियों ने प्रमाण पत्र देते हुआ कहा कि कंप्यूटर प्रशिक्षण युवक और युवतियों के लिए भविष्य में रोजगार पाने के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा। परियोजना अधिकारी यूके सिंह, एसएसबी के उपकमांडेंट रविंद्र कुमार, प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद, निरीक्षक सर्वेश कुमार, विजय कुमार, कंप्यूटर प्रशिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed