फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB commandent felicitated for services

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक  कार्य के लिए कमांडेट को किया पुरस्कृत

Fri, 05 Jan 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
SSB commandent felicitated for services
SSB Commandent
एसएसबी का 54वां स्थापना दिवस दिल्ली में मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह रहे। इस मौके पर उन्होंने जिले की तृतीय वाहिनी को सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक कार्य के लिए सम्मानित करते हुए कमांडेंट मुकेश कुमार को ट्रॉफी दी।
विज्ञापन

एसएसबी तृतीय वाहिनी द्वारा भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा का दायित्व निभाने एवं समय-समय पर सीमावर्ती गांव में सामाजिक चेतना अभियान, मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाने, लोगों में भाई-चारा का संदेश देने और जिम्मेदारी पूर्वक प्रशासनिक कार्य किए जाने के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बल के कमांडेंट मुकेश कुमार को ट्रॉफी देकर सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक कार्य के लिए सम्मानित किया। गृहमंत्री ने जवानों को ईमानदारी से ड्यूटी करते हुए सीमा पर होने वाली अवैध तस्करी रोकने, सामाजिक चेतना अभियान चलाने, नि:शुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाने सहित खेलकूद आदि कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों में रह रहे लोगों को लाभान्वित करने का संदेश दिया। लखीमपुर पहुंचे कमांडेंट ने कहा कि यह सम्मान जवानों की मेहनत का फल है। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी एचके गुप्ता, एम ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट दुष्यंत गौर, सहायक कमांडेंट नैंसी सिंगला, सहायक कमांडेंट सहित कई जवान उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed