फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB assistant commandant beaten by Nepali citizens

Lakhimpur Kheri: नेपाली युवकों ने एसएसबी के अफसर को पीटा, भागकर बचाई जान; वीडियो वायरल

Mon, 27 May 2024 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 May 2024 06:54 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली महिला और युवकों ने एसएसबी के एक अफसर पर हमला कर दिया। उनकी पिटाई भी की। बताया गया है कि अफसर ने मोहाना नदी घाट पर लकड़ी पुल बनाने का विरोध किया था। 

विज्ञापन
SSB assistant commandant beaten by Nepali citizens
नेपाली युवकों ने एसएसबी के अफसर को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में भारत-नेपाल सीमा पर मोहाना नदी के घाट पर बनाए गए लकड़ी के पुल पर आपत्ति जताने पर नेपाली युवकों ने एसएसबी के एक अफसर की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चंदनचौकी कोतवाल का कहना है कि मामला चार-पांच दिन पुराना है, लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

  
एसएसबी तृतीय वाहिनी के एक अफसर अपने दो साथियों के साथ बेला परसुआ के पास रामनगर से शास्त्रीनगर होते हुए नेपाल के हिम्मतनगर गांव की तरफ जा रहे थे। बताते हैं कि उनको तस्करी की सूचना मिली थी। जब वह पहुंचे तो मोहाना नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल बना मिला। बिना एसएसबी को सूचना दिए पुल बनाने को लेकर सवाल किए और वहां मौजूद लोगों से पुल तोड़ने को कहा।
विज्ञापन


इस पर मौजूद नेपाली नागरिकों ने विरोध किया और पुल न तोड़ने की बात कही। इसी बात को लेकर एसएसबी के अफसर व नेपालियों में वाद-विवाद शुरू हो गया। नेपाल एपीएफ पुलिस ने मामला शांत करने की कोशिश की। एसएसबी अफसर जब वापस आने लगे तो एक नेपाली महिला व युवक ने उनका पीछा करते हुए पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागकर बचाई जान 
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एसएसबी अफसर को मारने के लिए कई नेपाली युवक उनको दौड़ा रहे थे। वीडियो बनाने वाला भी मारने की बात कह रहा है। किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई। 

इधर, चंदन चौकी कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि मामला चार-पांच दिन पुराना है। एसएसबी के अधिकारी का नेपालियों से विवाद हुआ था। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार, एसएसबी  ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed