{"_id":"61bce06961e68c5f1438e304","slug":"srichand-hockey-club-hardoi-won-the-first-match-of-the-tournament-lakhimpur-news-bly4695010147","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीचंद हॉकी क्लब हरदोई ने जीता टूर्नामेंट का पहला मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीचंद हॉकी क्लब हरदोई ने जीता टूर्नामेंट का पहला मुकाबला
विज्ञापन
गोला के प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में मैच खेलने उतरी महिला टीम। संवाद
59वां कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट शुरू
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार से 59वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन पर महिला टीम के शो मैच में बेटियों ने अपना दमखम दिखाया, जिसमें हरदोई की टीम विजयी रही।
टूर्नामेंट का पहला मैच कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और श्रीचंद हॉकी क्लब हरदोई के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीम बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूटआउट में हरदोई टीम 3-2 से विजय रही। उसके बाद महिला टीम स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली और स्पोर्ट स्टेडियम हरदोई के बीच शो मैच खेला गया, जिसमें हरदोई की टीम 1-0 से विजयी रही। इसके बाद तीसरा मैच प्रिंस हॉकी क्लब शाहजहांपुर और नेशनल स्पोर्ट्स क्लब प्रयागराज के बीच खेला गया, जिसमें प्रयागराज टीम 5-1 से विजयी रही।
इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. ओपी त्रिपाठी और पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा, टूर्नामेंट निदेशक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं ओलंपियन एमएस बोहरा ने किया। आयोजक टीम के सदस्यों और अतिथियों ने टूर्नामेंट निर्देशक एमएस बोहरा को सम्मानित करते हुए महिला खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। दुर्गा प्रसाद, फैजान अंपायर रहे, टेक्निकल ऑफिसर राजेंद्र कुमार निषाद, राजर्षि शुक्ल मोहम्मद सलीम रहे। संचालन आशीष कुमार पांडे तथा देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विनय तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ एलआर वर्मा, समाज सेविका अनीता वर्मा, नारायण लाल वर्मा, विनोद कुमार मिश्र, सपा नेत्री तृप्ति अवस्थी, सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ रविंद्र नाथ, सतीश चंद्र वाजपेई, एपी सरोज, श्याममूर्ति शुक्ल, एसके वर्मा, राम नरेश वर्मा, डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।