लखीमपुर खीरी। गोंडा के नवाबगंज स्थित नंदिनी शूटिंग रेंज में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में लखीमपुर खीरी के निशानेबाजों ने तीन स्वर्ण पदक जीते।
जिला रायफल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं शूटर जीएस सिंह ने बताया कि 43वीं उत्तर प्रदेश रायफल शूटिंग प्रतियोगिता एक से सात फरवरी तक गोंडा के नवाबगंज स्थित नंदिनी शूटिंग रेंज में हुई। इसमें .12 बोर स्कीट में ओपेन वर्ग पुरुष में उन्होंने कांस्य पदक जीता।
टीम स्पर्धा में जीएस सिंह, प्रीत इंदर सिंह, जरनैल सिंह ने रजत, सीनियर वर्ग के वेटरन वर्ग में जीएस सिंह ने स्वर्ण, प्रीत इंदर सिंह ने रजत पदक जीता। 12 बोर की डबल टैप की सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में जीएस सिह ने कांस्य, प्रीत इंटर सिंह ने रजत, जनरैल सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। 12 बोर ट्रैप शूटिंग सीनियर वर्ग में जीएसएस सिंह ने स्वर्ण, प्रीत इंटर सिंह ने रजत पदक जीता। टीम स्पर्धा नेशनल रूल्स में अबरार हमदर्द, शोएब अहमद एवं अरसलान अहमद ने कांस्य पदक जीता। संवाद