{"_id":"653028c99a7e7c9ea6005d04","slug":"spending-your-life-in-deception-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-7887-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छल प्रपंच में खपा रहे अपना जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छल प्रपंच में खपा रहे अपना जीवन
विज्ञापन
मुस्तफाबाद कबीर धाम पर दीप जलाकर सत्संग का शुभारंभ कराते बृजभूषण सिंह।
अलीगंज। कबीरधाम मुस्तफाबाद में गुरमन स्मृति दिवस के अवसर पर संत असंग देव ने कहा कि मनुष्य अपने जीवन का बहुमूल्य समय व्यर्थ के छल प्रपंचों, मृग तृष्णा में खफा देता है। मनुष्य को चाहिए कि जीवन का कीमती समय बुराइयों का त्याग कर सत्संग व अच्छे कार्यों में लगाए।बुधवार को मुख्य अतिथि गोंडा के सांसद बृजभूषण सिंह भी मौजूद रहे।
संत असंग देव ने कहा कि एक बार की बात है कि गुरु नानक के पास एक व्यक्ति पहुंचा तो उसने गुरु नानक देव से पूछा कौन सा अच्छा कर्म है और कौन सा बुरा कर्म है। गुरु नानक ने कहा जिस कार्य की चर्चा करने में शर्म ना हो तो वह सत्कर्म है, जिस चीज को छुपाना पड़े तो समझ लो कर्म नहीं है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय संत असंग देव संत बाबा अनुभव दास प्रवीण दास को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कबीरधाम में आकर गुरु असंग देव साहब का आशीर्वाद प्राप्त कर सत्संग को सुना और संबोधित किया। इस दौरान हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश आदि जगहों से आए अनुयायियों ने सत्संग का आनंद लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे।