{"_id":"65872e62dec9b2b480010876","slug":"speeding-scorpio-lost-control-and-overturned-one-dead-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-11561-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत
विज्ञापन
पलिया-भीरा रोड पर चीनी मिल के पास दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर चीनी मिल के सामने एक तेज रफ्तार स्काॅर्पियो कार शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा था और विधायक लिखा था।
लखनऊ के विकासनगर के बालागंज निवासी डीके श्रीवास्तव का 30 वर्षीय पुत्र राहुल श्रीवास्तव अपने दोस्तों वहीं के निवासी पुत्र प्रकाश सिंह (30), धीरज (31), शरद यादव (30) और विकास (30) के साथ पलिया आया था। बीती देर रात वह लखनऊ के लिए वापस जा रहे थे। चीनी मिल के सामने रिलांयस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार होने के कारण स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और एक दुकान से जा टकराई।
घटना में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी सीधी करवाकर उसमें फंसे घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पांचों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राहुल श्रीवास्तव की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना नशे की अधिकता के कारण होना प्रतीत हुआ है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
गाड़ी के अंदर रखा था सपा का भी झंडा
काले रंग की स्काॅर्पियो गाड़ी में आगे और पीछे विधायक लिखा था, जबकि अंदर सीट पर सपा का झंडा भी रखा हुआ था। गाड़ी की हालत काफी खराब हो गई थी और घटनास्थल पर ही घायलों के जूते, चप्पल व अन्य सामान फैला हुआ था। कई विजटिंग कार्ड भी पड़े हुए थे। बियर व शराब की बोतलें भी पड़ी मिली थीं। फिलहाल गाड़ी किसकी है, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।