फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Special train: Neither the railways nor the passengers benefit

स्पेशल ट्रेन: न रेलवे को फायदा और न ही मुसाफिरों को

Wed, 20 Jan 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Special train: Neither the railways nor the passengers benefit
लखीमपुर खीरी। रेलवे ने कोरोना काल में लखनऊ मैलानी रेल खंड पर स्पेशल ट्रेन तो चला दी, लेकिन न तो इससे आम यात्रियों का भला हो पा रहा है और न ही रेलवे का ही राजस्व बढ़ा है। रिजर्वेशन की पाबंदी के कारण शहर से रोजाना करीब 62 मुसाफिरों का ही आना-जाना हो रहा है। इससे रेलवे को प्रतिदिन 6500 रुपये की ही आय हो रही है। हालांकि इस मामले में लोगों का कहना है कि यदि आरक्षण की बाध्यता खत्म कर दी जाए तो आम यात्रियों के साथ रेलवे को भी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे ने 22 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। इससे मैलानी गौरखपुर के बीच चल रही गोमती एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेन चलना बंद हो गई। इसके करीब नौ माह बाद रेलवे ने गोरखपुर मैलानी के बीच एक छह जनवरी से 31 जनवरी तक स्पेशल ट्रेन चलाने की हरी झंडी दी। यह सुनकर लोगों ने राहत की सांस ली। मगर, रिजर्वेशन की पाबंदी की वजह से जिले के मुसाफिर मायूस होकर रह गए। ऐसे में न तो ट्रेन को यात्री मिल रहे हैं और न ही इसके चलने का जिलेवासियों को लाभ मिल रहा है। लोगों का कहना है कि बुकिंग की पाबंदी के कारण आम आदमी सफर नहीं कर सकता। जबकि यदि इसे हटा लिया जाए तो लोगों को सुविधा जनक यात्रा करने का मौका मिलेगा और रेलवे को राजस्व। स्पेशल ट्रेन से आवागमन करने के आंकड़ों पर यादि गौर किया जाए तो रोजाना करीब 62 लोग लखीमपुर आ जा रहे हैं, जिससे रोजा करीब 6500 रुपये की ही आमदनी हो रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर से लखीमपुर आने वाले मुसाफिर- 225
इनसे रेलवे को हुई आमदनी-23193
लखीमपुर से गोरखपुर की ओर जाने वाले यात्री-700
इनसे रेलवे को हुई आमदनी-75600
(यात्रियों की संख्या और आय अनुमानित है)

15 जनवरी तक मैलानी स्टेशन से 858 आरक्षण
मैलानी। कोरोना काल के बाद मैलानी-गोरखपुर-मैलानी के बीच संचालित गोमती एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के मैलानी जंक्शन स्टेशन से 15 जनवरी तक 858 आरक्षण हुए हैं, जिनसे महज 44 हजार रुपये की आय हुई है। ऑनलाइन बिके टिकटों का विवरण नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए नौ माह बाद छह जनवरी से रेलवे ने स्पेशल ट्रेन नंबर 05010, 05009 मैलानी-गोरखपुर-मैलानी का संचालन शुरू किया है, जिससे क्षेत्रवासियों को थोड़ी बहुत राहत मिली है। ट्रेन में शुरू के दिनों में कम यात्री दिखाई दिए। अब इसमें यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। रेलवे पीआरओ सेल लखनऊ के इंस्पेक्टर सफदर हुसैन ने बताया कि मैलानी से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन के 6 से 15 जनवरी तक मैलानी स्टेशन से कुल 858 टिकट बिके हैं, जिनसे 43 हजार 585 रुपये की आय रेलवे को मैलानी स्टेशन से हुई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आजकल अधिकांशत: टिकटों की बिक्री ऑनलाइन होती है, जिसका विवरण फिलहाल नहीं मिल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed