फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Special camps accelerate SIR work, reaching close to 70 percent

Lakhimpur Kheri News: विशेष कैंप से बढ़ी एसआईआर की रफ्तार, 70 प्रतिशत के करीब पहुंचा काम

Sun, 30 Nov 2025 10:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Special camps accelerate SIR work, reaching close to 70 percent
सम्पूर्णानगर सिंगाही खुर्द संविलियन स्कूल में वोटरों का इंतजार करते बीएलओ। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में एसआईआर के काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने रविवार को भी परिषदीय स्कूल खुलवाकर विशेष शिविर आयोजित किया। इस वजह से फॉर्म भरने का आंकड़ा बढ़कर 70 प्रतिशत के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन

इधर, पड़ताल में अधिकांश स्कूलों में बीएलओ काम करते मिले, लेकिन कुछ स्कूलों में ताले पड़े होने से बीएलओ का पता नहीं चल सका। निघासन के संविलियन विद्यालय रकेहटी बीएलओ संदीप मिश्रा, रामशंकर वर्मा, पर्यवेक्षक शशांक तिवारी, संजीव कुमार, जितेंद्र चतुर्वेदी स्कूल में मिले। मैगलगंज के उच्च कन्या प्राथमिक विद्यालय की बीएलओ उर्मिला रस्तोगी ने बताया कि 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। उनकी मदद में पंचायत मित्र विमल कुमार है।
विज्ञापन

बरबर के प्राथमिक विद्यालय सेमराजानीपुर के बीएलओ विधुत छटा ने बताया 1324 में 1259 फॉर्म जमा कराए जा चुके हैं। इनके सहयोग में शिक्षा मित्र संतोष सिंह, प्रधान अरविंद सिंह, शिक्षिका कविता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
नेटवर्क की वजह से फीडिंग में आ रहीं दिक्कतें

केशवापुर। श्रीनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सकेथू में बीएलओ कमलेश कुमार, पंकज कुमार के साथ लेखपाल अभिषेक मौजूद मिले। बीएलओ कमलेश ने बताया कि 1184 गणना प्रपत्रों में से 935 जमा कराए गए। अभी 105 लोग के नाम डबल, मृतक व बाहर मिले हैं। बीएलओ पंकज ने 1360 में से 986 फाॅर्म जमा कराए। इनके 194 मतदाता बाहर, मृतक या डबल मिले हैं। ब्लाॅक बेहजम के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसंवा कलां के बूथ 32 में बीएलओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि 1223 में से 950 फाॅर्म जमा हो सके हैं। बीएलओ ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के चलते ऑनलाइन फीडिंग में दिक्कतें आ रही है। बेहजम के घुघुलपुर व बसही में स्कूल में ताला लटका मिला। संवाद
-----------
बिजुआ ब्लॉक के कई स्कूलों में नहीं मिला पूरा स्टाफ

भीरा। संविलियन विद्यालय इटकुटी में दोपहर 12:33 बजे तक स्कूल गेट पर ताला लटका मिला। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर भवानीपुर में 12:18 बजे और बगिया खेड़ा विद्यालय में भी अकेले बीएलओ ही डटे रहे। सोनपीपर विद्यालय में बीएलओ के साथ शिक्षामित्र मिले, लेकिन बाकी स्टाफ नदारद रहा। भानीपुर, बीबीपुर, रजवापुर, बगिया खेड़ा आदि गांवों के स्कूलों में बीएलओ काम करते मिले। बीईओ नागेंद्र चौधरी ने बताया कि स्टाफ की अनुपस्थिति की शिकायतें मिली हैं। नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

-----------
ननिहाल व नव विवाहिताओं को ईपीएस नंबर न मिलने हो रही देरी

संपूर्णानगर। डोर टू डोर एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ ने बताया कि वर्ष 2003 की सूची में नाम ढूंढने व विवाह होकर आई महिलाओं व मायके में माता-पिता की मृत्यु होने के बाद उनके पहचान पत्र के ईपीएस नंबर मिलने में कठिनाई हो रही है। कई नाम एक ही ग्रामसभा में कई भाग संख्याओं में है, जिससे डबल नाम होने की भी समस्या आ रही है। रविवार को कंपोजिट विद्यालय सिंगाही खुर्द में प्रधानाध्यापिका हरविंदर कौर, शिक्षिका लक्ष्मी, बीएलओ सुनील कुमार सिंह आदि ने कार्य किया। भाग संख्या 57 में विवेक सिंह ने बीएलओ कपिल व सहयोगियों के साथ लोगों के फाॅर्म भरवाए। बीएलओ ने बताया कि करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य निपटाने का प्रयास है। संवाद

सम्पूर्णानगर सिंगाही खुर्द संविलियन स्कूल में वोटरों का इंतजार करते बीएलओ। संवाद

सम्पूर्णानगर सिंगाही खुर्द संविलियन स्कूल में वोटरों का इंतजार करते बीएलओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed