फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP took out cycle rally on the birth anniversary of Janeshwar Mishra

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने निकाली साइकिल रैली

Fri, 06 Aug 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
SP took out cycle rally on the birth anniversary of Janeshwar Mishra
लखीमपुर खीरी। समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न के खिलाफ सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लोहिया भवन से साइकिल रैली निकाली। जिले के अन्य हिस्सों में भी सपाइयों ने साइकिल रैली निकालकर भाजपा सरकार को घेरा।
विज्ञापन

लोहिया भवन पर पहले सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा के नेतृत्व में विलोबी मैदान से ग़ुरुगोविंद सिंह चौक, मेला मैदान चौराहा होते हुए शहर में साइकिल रैली निकाली। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। महंगाई, भ्रष्टाचार और शोषण चरम पर है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा सरकार किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं दिला पा रही है। जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा ने भी संबोधित किया। रैली में अशोक वर्मा, तृप्ति अवस्थी, अंसार महलूद, रमेश अग्रवाल, पारुल गुप्ता आदि सपाई शामिल रहे।
विज्ञापन

मितौली। पूर्व विधायक सुनील लाला की अगुवाई में कस्ता विधानसभा क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली। चुरईपुरवा से शुरू हुई साईकिल रैली रामपुर, शिवपुरी, कल्लुआमोती, चनवा, बिछिया, नगरा, फत्तेपुर, हिम्मतपुर, रतहरी होते हुए साइकिल रैली करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय कर मितौली पहुंची। कस्ता में पासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व परिवहन मंत्री बंशीधर राज ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पूर्व वैज्ञानिक व कस्ता विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ. श्रीकृष्ण राज, समीम खां, गुड्डू वर्मा, मुन्नालाल राज, बेहजम ब्लॉक प्रमुख बीना राज, जिला पंचायत सदस्य रामशंकर राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। सपा के पूर्व महासचिव नरेश यादव और अनीता यादव के नेतृत्व में कस्बा में साइकिल रैली निकाली। नवेद खान, कृष्ण कुमार पागू, जफर अहमद, विपिन शर्मा, जावेद अख्तर, कामिल, खुर्शीद आलम, मोहम्मद फैज मौजूद रहे।
मोहम्मदी। सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर महंगाई व भ्रष्टाचार का विरोध किया। समापन गोकन में किया गया। इमरान अहमद, डॉ. आरए उस्मानी, कार्तिक तिवारी, लक्ष्मण गुप्ता, इकरार अहमद खां मौजूद रहे।
संसारपुर। सपा नेता नरेश यादव के नेतृत्व में संसारपुर कस्बे में साइकिल रैली निकाली। नरेश यादव, अनीता यादव, नगर अध्यक्ष मुकर्रबअली, गंगाराम विश्वकर्मा, चंद्रिका वर्मा, लियाकत अली, जावेद अख्तर, अरविंद यादव, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
निघासन। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल के नेतृत्व मे निघासन विधानसभा में साइकिल रैली निकाली गई। अनुराग पटेल, गुरदेव सिंह, अनीस अंसारी, मोहम्मद सलीम, माजिद अली प्रधान, राशिद पठान, आरिफ खां, मनोज वर्मा, संदीप यादव, कुलदीप यादव, फहीम आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां व सपा जिला उपाध्यक्ष अरुण मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली की शुरुआत की। वरिष्ठ सपा नेता रेहान खान, फुरकान अंसारी, अताउर रहमान खान, गुरप्रीत सिंह नन्नर मौजूद रहे।
संपूर्णानगर। सपा के प्रदेश सचिव धनंजय उपाध्याय के साथ ही धीरेंद्र श्रीवास्तव, गुरजीत सिंह, तरसेम सिंह, प्रेम बाजवा, संतोष निषाद, बंटी सिंह, लल्लन गौड़, धीरेंद्र त्रिपाठी, हरविंदर सिंह बिन्नी, धर्मेंद्र सिंह, पिंटू चैधरी, अमरजीत सिंह, फुरकान अंसारी शामिल रहे।
फरधान। श्रीनगर के पूर्व विधायक राम सरन के नेतृत्व में जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर फूलबेहड़ से महेवागंज में सपा पार्टी कार्यालय तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली में उपेंद्र सिंह, आलोक अवस्थी, गौरव, जितेंद्र वर्मा आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धौरहरा। सपा नेता वरुण यशपाल चौधरी की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली, जो इलाके के विभिन्न गांवों व मुख्य चौराहों से होती हुई तहसील में समाप्त हुई। रैली में वरुण यशपाल चौधरी, इंद्रेश कुमार चौधरी, आशीष चौधरी, विकास यादव, जहीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed