फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP reprimanded Majhgai police on Tehsil Day

Lakhimpur Kheri News: तहसील दिवस में एसपी ने लगाई मझगईं पुलिस को फटकार

Sat, 07 Mar 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP reprimanded Majhgai police on Tehsil Day
पलियाकलां। तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में एक बेवा अपने पति के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के सामने बिलख पड़ी। ग्राम पंचायत कोठिया निवासी संध्या पत्नी स्वर्गीय रमेश कुमार ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि बीते माह की एक तारीख को नौगवा चौराहे के पास विष्णुपुर मार्ग पर लोकनपुरवा निवासी कुछ दबंगों ने उसके पति रमेश कुमार पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। महिला का आरोप है कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं। नामजद मुकदमा भी दर्ज है लेकिन मझगईं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। महिला की पीड़ा सुन एसपी ने मौके पर ही मझगईं थानाध्यक्ष को तलब किया और फटकार लगाते हुए पूछा कि आखिर इतने दिनों बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर क्यों हैं। एसपी ने निर्देश दिए कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। पकरिया निवासी वंदना देवी का आरोप था कि उसने लगभग एक साल पहले बंसीनगर के गांव फरसहिया टांडा निवासी एक व्यक्ति को एक भैंस और चार पड्डे डेढ़ लाख में बेचा था। बिक्री इस शर्त पर हुई थी कि तीन दिन में पूरा रुपया दे दिया जाएगा पर लेकिन एक साल बाद भी पूरा रुपया नहीं दिया गया है। इस पर एसपी ने पुलिस को एक सप्ताह के भीतर रुपये दिलवाने को कहा और रुपया न देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में ढिलाई न बरती जाए अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed