{"_id":"58974a124f1c1b8f73e80307","slug":"sp-candidate-booked-for-violating-the-model-code","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो मितौली (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बगैर अनुमति कस्बे में निकाली थी रैली
कस्ता विधानसभा से सपा प्रत्याशी एवं विधायक सुनील कुमार लाला के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। बगैर अनुमति के कस्बे में सैकड़ों समर्थकों के साथ रैली निकालकर जनसंपर्क करने के चलते एसडीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
कस्बे में रविवार को सपा प्रत्याशी सुनील कुमार लाला ने करीब 200 समर्थकों के साथ रैैली निकालकर जनसंपर्क किया। इससे कस्बे के प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ा। इसकी सूचना एसडीएम मंशाराम को हुई, तो उन्होंने इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। एसडीएम के आदेश पर मितौली थाने में तहसीलदार ने मुकदमा दर्ज कराया है। इससे कुछ दिन पहले ब्लाक प्रमुख भाई रामखेलावन के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लघंन का मामला नीमगांव थाने में दर्ज कराया गया था।