{"_id":"6a109361e89b1c40a707d385","slug":"son-in-law-murders-father-in-law-confesses-crime-on-instagram-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-175764-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दामाद ने ससुर की हत्या की, इंस्टाग्राम पर स्वीकारा जुर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दामाद ने ससुर की हत्या की, इंस्टाग्राम पर स्वीकारा जुर्म
Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
मृतक गणेश की फाइल फोटो
खीरी टाउन। मोहल्ला जिंसी में मंदिर के पास बृहस्पतिवार रात मोहल्ला हनिया टोला निवासी 55 वर्षीय गणेश की उनके दामाद कमल ने लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी का विवाह छोटे भाई विमल से कराने को लेकर ससुर से रंजिश मान रहा था। वारदात के बाद आरोपी माैके से भाग गया। इसके बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।
घटना देर रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है। करीब दो वर्ष पहले मोहल्ला जिंसी निवासी कमल का विवाह गणेश की पुत्री से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद कमल पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह मायके में रहने लगी। करीब एक वर्ष तक मायके में रहने के बाद महिला ने कमल के छोटे भाई विमल के साथ विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि यह विवाह ससुर गणेश के कहने पर हुआ था।
इसी बात की रंजिश में बृहस्पतिवार रात मंदिर के पास कमल ने गणेश पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमल वर्तमान में हरियाणा में है, जबकि गणेश की पुत्री अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, थानाध्यक्ष निराला तिवारी और चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी कमल की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।
-- -- -- --
वीडियो में कहा-मुझे जेल जाना मंजूर है
घटना के बाद शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कमल यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि उसने ससुर की हत्या की है। वीडियो में वह कह रहा है कि पत्नी खुद भागी थी और ससुर ने उसका सहयोग किया था। उस पर पत्नी को मारने-पीटने और खाना न देने के आरोप लगाए गए थे। वीडियो में वह यह भी कह रहा है कि इस घटना में किसी और का हाथ नहीं है और जेल जाना भी मंजूर है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
-- -- --
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मौका-मुआयना कर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। सिर पर लाठी लगने से गणेश की मौत हुई है।
-विवेक तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक