फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Soldiers posted in Bellary and Mitauli suspended

बेलरायां और मितौली में तैनात सिपाही निलंबित

Sun, 19 Jul 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Soldiers posted in Bellary and Mitauli suspended
लखीमपुर खीरी। आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर एसपी ने कोतवाली तिकुनियां की बेलरायां पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही हिमांशु और थाना मितौली के सिपाही राजन तिवारी को निलंबित कर दिया है। दोनों मामलों में जांच सीओ को सौंपी गई है। उधर पलिया पुलिस ने शव यात्रा में भारी भीड़ का वीडियो वायरल होने के मामले में 150 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शनिवार को आईजी की पत्रकार वार्ता में दो दिन पहले बेलरायां पुलिस चौकी इंचार्ज और प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां को बिना बताए चौकी के सिपाही हिमांशु के आधी रात में आरा मशीनों पर जाकर जांच के साथ अभद्रता करने और मितौली थाने के सिपाही राजन तिवारी के नशे में धुत होकर थाने में हंगामा करने और पीड़ितों से अभद्रता करने के मामले उठाए गए। इसके अलावा पलिया में शव यात्रा में भारी भीड़ का वीडियो वायरल होने का मामला भी संज्ञान में लाया गया। तीनों मामलों को आईजी ने गंभीरता से लिया और एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी पूनम ने बताया कि आईजी के आदेश पर बेलरायां चौकी के सिपाही हिमांशु और मितौली के सिपाही राजन तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। सीओ धौरहरा हिमांशु और सीओ गोला राजन तिवारी प्रकरण की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि पलिया क्षेत्र में शव यात्रा के दौरान करीब 150 व्यक्तियों की भीड़ के संबंध में वायरल हुए वीडियो के मामले में थाना पलिया पर धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed