{"_id":"6a8c85dc6f100eb0e70fceea","slug":"sohanpapdi-was-being-made-in-an-illegal-factory-the-food-team-got-it-destroyed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-183265-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अवैध कारखाने में बन रही थी सोहनपापड़ी, खाद्य टीम ने कराई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अवैध कारखाने में बन रही थी सोहनपापड़ी, खाद्य टीम ने कराई नष्ट
Mon, 24 Aug 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
एक प्रतिष्ठान पर निरीक्षण करते हुए खाद्य सुरक्षा की टीम। स्रोत: विभाग
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को अभियान के पहले दिन कार्रवाई की। रामापुर के आगे रंगीलनगर में अवैध तरीके से सोहनपापड़ी तैयार कर रहे कारखाने से 150 किलो सोहनपापड़ी नष्ट कराई गई। विभाग ने कारोबारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा गोला में पांच किलो खराब पेड़ा भी नष्ट कराया गया। टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नौ नमूने जांच के लिए लिए।
सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में नौ टीमें गठित कर अभियान चलाया गया। सोमवार को 19 निरीक्षण और आठ जगह छापामार कार्रवाई की गई। रंगीलनगर में अवैध तरीके से सोहनपापड़ी तैयार की जा रही थी। मौके से मिली 150 किलो सोहनपापड़ी नष्ट कराई गई। इसके नमूने भी जांच के लिए लिए गए।
उन्होंने बताया कि गोला में पांच किलो खराब पेड़ा नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।