{"_id":"5f2062d28ebc3e9ff6504834","slug":"social-distance-people-not-serious-about-masks-increasing-danger-lakhimpur-news-bly414367161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक दूरी.. मास्क को लेकर लोग गंभीर नहीं, बढ़ रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक दूरी.. मास्क को लेकर लोग गंभीर नहीं, बढ़ रहा खतरा
विज्ञापन
बाजार में त्योहार की खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। बिना मास्क घूमने और सामाजिक दूरी को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्ती शुरू कर दी है। सदर कोतवाली की शारदानगर चौकी पुलिस ने सामूहिक बाजार लगाने पर नौ लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग अब भी सामाजिक दूरी और मास्क को लेकर लोग सजग नहीं हो रहे हैं। बकरीद और रक्षा बंधन नजदीक आने से बाजार में भीड़ बढ़ रही है। इससे बाजार के हालात काफी खराब हैं। दुकानों पर न तो सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है न ही दुकानदार और ग्राहक दो गज की दूरी बनाकर खड़े हो रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कोविड-19 को लेकर जारी गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। शारदानगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बड़ागांव में कुछ लोगों ने सामूहिक बाजार लगाई थी। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दुकानों और ग्राहकों के बीच कोई सामाजिक दूरी नहीं थीं। कई लोग मास्क आदि भी नहीं लगाए थे। दुकानों पर सैनिटाइजर आदि भी नहीं था। चौकी इंचार्ज की ओर से सदर कोतवाली पुलिस ने बड़ागांव निवासी जलील, अफजाल, शाबान, आबान, इकलाख, इरशाद, भूरे उर्फ इस्माइल, इरशाद पुत्र इस्माइल और मेराज के खिलाफ धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।