फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... So Lean Chinese farmers manage to get ahead

... तो झुक रहा किसानों के आगे चीनी मिल प्रबंधन

Wed, 20 Jan 2016 07:16 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Wed, 20 Jan 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
... So Lean Chinese farmers manage to get ahead
किसानों के आंदोलन की चेतावनी को देख पलिया चीनी मिल प्रबंधन झुकता नजर आ रहा है। चीनी मिल प्रबंधन ने एसडीएम के समक्ष किसान प्रतिनिधियों संग वार्ता की और इसमें 28 जनवरी तक पांच दिसंबर 2015 तक के भुगतान का प्रस्ताव रखा है। मिल अधिकारियों ने सप्ताह में ढाई दिन का भुगतान देने को भी सहमति दी। बोले, पांच दिन के भुगतान के लिए 28 जनवरी ही तक कोई फैसला हो सकेगा। फिलहाल किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को चीनी मिल की ओर से यूनिट हेड राकेश यादव, जीएम केन ओपी चौहान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे और किसान प्रतिनिधि व केन सोसायटी चेयरमैन विकास कपूर, किसान मजदूर पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह सोनी, महामंत्री नैयर खान और सुनील गुप्ता संग एसडीएम आलोक वर्मा के समक्ष एक बैठक की। इसमें सोसायटी सचिव वीपी श्रीवास्तव भी रहे। किसान प्रतिनिधियों के मुताबिक मिल अधिकारियों ने प्रस्ताव रखा कि चीनी मिल पांच दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 28 जनवरी तक कर देगी। किसानों का कहना था कि उनकी मांगें जारी रहेंगी। किसान प्रतिनिधियों ने सोसायटी आकर सोसायटी वाइस चेयरमैन फरजंद अली बुुंदू मियां, भीरा सोसायटी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छिच्छी भैया, प्रधान सुखदेव सिंह, रिंटू शर्मा, डायरेक्टर गुरदेव सिंह, सिराजुद्दीन, अतरिया प्रधानपति अमीर खां, साबिर अली आदि किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन


25 को किसानों के समक्ष लिया जाएगा फैसला
किसान प्रतिनिधियों के मुताबिक इस प्रस्ताव पर 25 जनवरी को बैठक में ही कोई फैसला लिया जाएगा। उनके मुताबिक बिना किसानों के सामने बात लाए कोई भी फैसला नहीं किया जाएगा। बैठक में जो भी सहमति बनेगी अगला कदम उसी के मुताबिक उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन की चेतावनी का तो नहीं है असर
किसानों ने 25 जनवरी को पंचायत कर मिल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन, मिल का घेराव और चक्काजाम की चेतावनी दी थी। साथ ही आंदोलन में व्यापार मंडल, अधिवक्ता, स्कूल और आम लोगों से भी सहयोग लेने को कहा था।


एसडीएम ने भी दिया है चीनी मिल को नोटिस
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चीनी मिल पर दबाव बढ़ता जा रहा। एसडीएम ने भी चीनी मिल को एक नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है कि सात जनवरी 2016 तक चीनी मिल द्वारा उत्पादित और भंडारित चीनी को संयुक्त अभिरक्षा में लेते हुए, चीनी बिक्री से प्राप्त धनराशि का 85 प्रतिशत अंश गन्ना मूल्य में ही प्रयुक्त होगा। पांच जनवरी 2016 की सायं को चीनी मिल पलिया के विभिन्न गोदामों में भंडारित चीनी 266,658.00 क्विंटल को एसडीएम, विशेष सचिव गन्ना एवं अध्यासी चीनी मिल की संयुक्त अभिरक्षा में रखने और बिक्री से प्राप्त धनराशि का 85 प्रतिशत अंश गन्ना मूल्य भुगतान में प्रयुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए थे। 18 जनवरी तक बेची गई चीनी से मिल को 3024.41 लाख प्राप्त हुए थे, जिसकी 85 प्रतिशत धनराशि अंकन 2569.91 लाख का भुगतान चीनी मिल द्वारा होना था, लेकिन 19 जनवरी तक मिल ने 600.00 लाख का ही भुगतान किया है। इस प्रकार 1969.91 लाख का व्यर्तन मिल पर किया जाना प्रतीत होता है। भुगतान तीन दिनों के भीतर नहीं किया जाता है तो चीनी बिक्री प्रतिबंधित कर दी जाएगी। नोटिस में यह राशि तत्काल भारतीय स्टेट बैंक के खाते में जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

नोटिस दिया गया है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द गन्ना भुगतान सुनिश्चित हो सके। -आलोक वर्मा, एसडीएम, पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed