फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Slit open the way for the operation, which began briquette Pthai

भट्ठा संचालन का रास्ता खुला, शुरू हुई ईंट पथाई

Fri, 19 Feb 2016 11:47 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 19 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Slit open the way for the operation, which began briquette Pthai
पर्यावरण स्वच्छता प्रमाणपत्र लेने की जटिल प्रक्रिया के चलते करीब चार महीने से बंद चल रर्ही इंटों की बंद पथाई एक बार फिर शुरू हो गई है। अब प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया का सरलीकरण कर दिया गया। पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र अब जिला स्तर पर गठित कमेटी जारी करेंगी। हालांकि भट्ठों का संचालन तीन माह देर से शुरू हो रहा है, इससे भट्ठा स्वामियों को खास फायदा होने वाला नहीं है। उधर, शासन ने ईंटों की बिक्री पर वाणिज्य कर 20 फीसदी बढ़ा दिया है। वहीं, अन्य राजस्व करों में भी बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन

भट्ठों पर ईंटों की पथाई शुरू होने से भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को फिर रोजगार मिल गया है, इससे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई है। जिले भर में दो सौ से अधिक ईंट भट्ठे हैं। इन पर 40 हजार से अधिक मजदूर काम करते हैं। भट्ठे बंद होने से इन मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया था। उधर, भट्ठे बंद होने से ईंटों के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया का सरलीकरण होने के बाद प्रशासन ने ईंट पथाई और मिट्टी ढुलाई की रॉयल्टी (खनन शुल्क) के चालान पास कर दिए हैं। इससे अधिकांश भट्ठा स्वामियों ने रॉयल्टी जमाकर खनन अनुज्ञापत्र के लिए आवेदन कर दिए हैं। इसके बाद भट्ठों पर ईंटों की पथाई आदि कार्य शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयल्टी जमा होने के बाद ईंटो की पथाई शुरू की जा सकती है। अधिकांश भट्ठा स्वामियों ने रॉयल्टी के चालान पास करा लिए हैं और वे अपना खनन शुल्क जमा कर रहे हैैं।  

- राजेश कुमार, खान निरीक्षक

भट्ठों पर ईंट पथाई के लिए पर्यावरण स्वच्छता प्रमाणपत्र अब प्रदेश स्तर की बजाय जिला स्तर पर डीएम द्वारा गठित कमेटी जारी करेगी। प्रक्रिया का सरलीकरण होने भट्ठा स्वामियों को राहत मिली है। सीजन तीन माह देर से शुरू हो रहा है। फिर भी वाणिज्य कर समेत अन्य करों में छूट के बजाय बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
- नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष जिला ईट निर्माता संघ, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed