फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Slip the young man died Rotavator

रोटावेटर से कटकर युवक की जान गई

Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो धौरहरा।
ब्यूरो धौरहरा। Updated Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Slip the young man died Rotavator
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली क्षेत्र के गांव टॉपरपुरवा में रोटावेटर के नीचे आ जाने से युवक की कटकर मौत हो गई। परिवार वालों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

टॉपरपुरवा निवासी लखवेन्दर सिंह का बेटा गुरुमीत सिंह सुबह आठ बजे खेत में रोटावेटर से जुताई कर रहा था। तभी एक फोन कॉल आई तो छोटा भाई 24 वर्षीय सर्वजीत सिंह फोन देने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ा और फोन देकर उतरने लगा उतरते समय उसका पैर फिसल जाने से वह ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर के नीचे आ गया। जबतक भाई ट्रैक्टर रोक पाता, तब तक रोटावेटर के नीचे आए सर्वजीत की कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को रोटावेटर के नीचे से निकाला गया। सर्वजीत का विवाह एक साल पहले ही हुआ था। पत्नी सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर से पूरे गांव में शोक छा गया है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed