{"_id":"6ac202b8a9d2306ea3037341","slug":"six-youths-arrested-for-making-obscene-gestures-in-lakhimpur-kheri-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: अश्लील इशारे करने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराई परेड तो कान पकड़कर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: अश्लील इशारे करने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराई परेड तो कान पकड़कर मांगी माफी
Sun, 04 Oct 2026 01:12 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:12 PM IST
सार
निघासन कस्बे में महिलाओं और लड़कियों से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने छह लड़कों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की परेड कराई, जहां उन्होंने कान पकड़कर माफी मांगी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की परेड कराई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के निघासन कस्बे में स्कूल के पास महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील इशारे करने तथा अपशब्द बोलने के आरोप में पुलिस ने छह लड़कों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों की परेड कराई। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए।
विज्ञापन
पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना बृहस्पतिवार रात पलिया रोड पर हुई। छह लड़के सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्रता कर रहे थे। पुलिस गश्त के दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में दिव्यांश मिश्रा, सौरभ जोशी, रवि मिश्रा और करन जोशी शामिल हैं। ये सभी वार्ड नंबर नौ शास्त्री नगर, निघासन के निवासी हैं। इनके साथ दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन