फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six passengers injured in DCM-car collision on highway in Budaun

Lakhimpur Kheri: हाईवे पर डीसीएम-कार की भिड़ंत, चालक समेत नेपाल के पांच यात्री घायल

Thu, 14 Dec 2023 04:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 04:44 PM IST
सार

लखीमपुर-गोला हाईवे पर धौरहरा खुर्द गांव के सामने इनोवा और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Six passengers injured in DCM-car collision on highway in Budaun
ट्रक की टक्कर से कार हुई क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में गोला मार्ग पर धौरहरा खुर्द के पास डीसीएम और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक और नेपाल की पांच महिला यात्री घायल हो गए। ये सभी नैनीताल से वापस रुपईडीहा बॉर्डर जा रहे थे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे लखीमपुर-गोला हाईवे पर धौरहरा खुर्द गांव के सामने इनोवा और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बिंजू सिस्टा पत्नी मोहन निवासी नेपालगंज, पार्वती राज भंडारी पुत्री गैमा प्रसाद निवासी भरतपुर-नेपाल, रंजू सिस्टा पत्नी निरंजन राज भंडारी, कमला राज भंडारी पत्नी कुलराश भंडारी व कामिनी दास निवासी नेपालगंज और रुपईडीहा (बहराइच) निवासी चालक प्रवीण तिवारी घायल हो गए। 
विज्ञापन

UP News: 38 बीघा में बसाई जा रहीं अवैध कॉलानियों पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को आननफानन फरधान सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौर्य ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। डीसीएम और कार को कब्जे में लिया गया है। घायलाें के परिजनों को सूचना दी गई है।

खिड़की तोड़कर बाहर निकाले गए यात्री
हादसे के बाद महिलाएं कार में फंस गईं थीं। राहगीर और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कार में फंसे यात्रियों को कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस के आने पर यातायात बहाल हुआ। कार और डीसीएम को सड़क किनारे कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed