फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sitapur was allowed students to seek

सीतापुर में ही छूट गया छात्र, तलाश

Sat, 02 May 2015 07:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 02 May 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
गांव के लोगों के साथ बस से बारात में गया एक छात्र लौटते समय सीतापुर में बस रुकने पर वहीं छूट गया। पिछले दो दिनों से छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है। छात्र की तलाश में उसके घरवाले सीतापुर में दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

फूलबेंहड़ क्षेत्र के गांव पिपरा मरोड़ा निवासी राजेंद्र के पुत्र मुसाफिर की शादी बाराबंकी से तय हुई थी। गुरुवार को गांव से बारात बाराबंकी गई थी। शुक्रवार को विदाई के बाद करीब 70 बाराती बस से घर लौटने लगे। सीतापुर बाईपास पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण बस रुकी तो उसमें सवार ग्रामीण नीचे उतर गए। जब क्रॉसिंग खुली तो बाराती बस में सवार होकर गांव पहुंच गए, लेकिन  कक्षा 11 का छात्र कल्लू घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। घरवालों का कहना है कि दो दिन से सीतापुर में कल्लू की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कहीं सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed