फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Singing Shining lamp

गायन के क्षेत्र में  चमका दीपक

Sun, 26 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी। Updated Sun, 26 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Singing Shining lamp
- फोटो : फाइल फोटो
मोहम्मदी का युवा गायक ध्रुव स्टार अवार्ड से हुआ सम्मानित
विज्ञापन

कस्बे के युवा गीतकार दीपक ने गायन के क्षेत्र में एक फिर कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। उन्हें इनोवेशन फारचेंज एंड यूएसए की संस्था बेगुनाही फाउंडेशन द्वारा आयोजित गायन प्रतियोगिता में इस साल का ध्रुव स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह और मेडल संस्था की पीआरओ सत्या सिंह ने गत 22 जून को लखनऊ के संगीत नाट्य अकादमी में आयोजित समारोह में प्रदान किया। दीपक को गायन के क्षेत्र में इससे पूर्व 100 से ज्यादा प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। कस्बे के मोहल्ला भीतर मोहम्मदी निवासी स्व. रघुराज सिंह के पुत्र दीपक ने अभी हाईस्कूल पास किया है लेकिन अपने सफर की शुरुआत उसने कस्बे के मंदिरों में भजन/कीर्तन गाकर की। धीरे- धीरे उसकी आवाज का जादू प्रदेश/ देश में फैलता चला गया। पिछले साल नगर पालिका परिषद मोहम्मदी द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह में उसे मोहम्मदी रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। दीपक ने बताया कि वह संगीत की शिक्षा भात खंडे विश्वविद्यालय में अपने गुरु राहुल अवस्थी से सीख रहे हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने ताऊ जगपाल सिंह और नाना मुलायम सिंह को देता है। दीपक की उपलब्धि पर सांसद रेखा वर्मा, नपाप अध्यक्षा दुर्गा मेहरोत्रा, नपाप सदस्य सुशीला वर्मा आदि ने उसे बधाई दी है। उसकी इच्छा है कि वह लगातार तीस घंटे गाकर गिनीज बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed