{"_id":"68b8800788707266740d51a4","slug":"singahis-daughter-aparajita-received-the-saarc-pride-award-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154781-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सिंगाही की बेटी अपराजिता को मिला सार्क प्राइड अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सिंगाही की बेटी अपराजिता को मिला सार्क प्राइड अवाॅर्ड
Wed, 03 Sep 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिंगाही की अपराजिता सिंह को नेपाल के काठमांडू में सार्क प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित करते नेपाल के
सिंगाही। क्षेत्र की बेटी डॉ. अपराजिता सिंह को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित समारोह में उन्हें ‘सार्क प्राइड अवाॅर्ड-2025’ से नवाजा गया।
यह सम्मान नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं चीफ जस्टिस परमानंद झा ने उन्हें प्रदान किया। इस अवसर पर नेपाल के उप प्रधानमंत्री मान सिंह, विश्व बौद्ध शांति संगठन के प्रमुख लामा ज्ञाचों लिंपोचे, बांग्लादेश के डॉ. अबी अब्दुल्लाह, डॉ. मोहब्बर रहमान, महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, थाईलैंड के शांतनुपाल और श्रीलंका के डॉ. ओवैस विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन धरा धाम इंटरनेशनल, बुद्धिष्ठ वर्ल्ड पीस फाउंडेशन और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। डॉ. अपराजिता को शिक्षा और साहित्य में विशेष योगदान के लिए विद्या वाचस्पति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
डॉ. अपराजिता सिंह सिंगाही निवासी स्वर्गीय शैलेंद्र शाह एवं स्वर्गीय ममता शाह की सुपुत्री हैं। वर्तमान में वह हैदराबाद स्थित एक कॉर्पोरेट स्कूल में उच्च माध्यमिक वर्ग की विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। संवाद