फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Silt will be removed from Ulla river in Gola, Lakhimpur, Nakaha and Isanagar

गोला, लखीमपुर, नकहा और ईसानगर में उल्ल नदी से निकाली जाएगी सिल्ट

Sun, 08 May 2022 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Silt will be removed from Ulla river in Gola, Lakhimpur, Nakaha and Isanagar
शहर के निकलती उल्ल नदी।
सीडीओ ने दिए बीडीओ को कार्ययोजना बनाने के निर्देश
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी
लखीमपुर खीरी। उल्ल नदी की बदहाल हालत की खबर प्रकाशित होने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है। नदी की दशा सुधारने के लिए सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने चार ब्लॉकों गोला, लखीमपुर, नकहा और ईसानगर के बीडीओ को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे नदी की सिल्ट सफाई समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। नदी की जमीन पर अतिक्रमण को चिह्नित कर लेखपाल से नपाई कराकर कब्जा मुक्त कराया जाएगा, जिसके लिए संबंधित तहसीलों के एसडीएम को भी निर्देश दिए गए हैं।
उल्ल नदी पीलीभीत से निकलकर हरीपुर जंगल होते हुए लखीमपुर के किशनपुर सेंक्चुरी में प्रवेश करती है, फिर भीरा, मैलानी, गोला रेंज होते हुए फरधान पहुंचती है। फिर देवकली से होते हुए लखीमपुर-महेवागंज के बीच से निकलती है। इसके बाद सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा पहुंचकर घाघरा नदी में समा जाती है। नदी की कुल लंबाई 95 किलोमीटर है। पिछले कुछ सालों से इस नदी में पानी की मात्रा कम होने से इस नदी के आसपास की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नदी में गाद/ सिल्ट काफी जमा हो गई है और झाड़ी-झंखाड़ से नदी सिकुड़ती जा रही है। अमर उजाला अभियान के अंतर्गत उल्ल नदी की बदहाल दशा को खबरों के माध्यम से उकेरा गया, जिस पर सीडीओ अनिल कुुमार सिंह ने संज्ञान लेते हुए चार ब्लॉकों गोला, लखीमपुर, नकहा व ईसानगर के बीडीओ को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। कार्ययोजना में सिल्ट सफाई, झाड़-झंखाड़ की सफाई, किनारों पर पौधारोपण और अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कार्ययोजना बनाकर मनरेगा योजना से कच्चे कार्य कराए जाएंगे। पक्का कार्य अन्य योजनाओं से आवश्यकतानुसार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नदी के किनारों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित तहसीलों के एसडीएम को भी निर्देश दिए गए हैं कि लेखपाल से जमीन की नपाई कराकर कब्जा मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed