{"_id":"67db09d3a2d3b5cee5076588","slug":"silence-spread-due-to-the-shooting-incident-police-deployed-in-ghazi-market-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-141630-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोली कांड से पसरा सन्नाटा, गाजी मार्केट में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोली कांड से पसरा सन्नाटा, गाजी मार्केट में पुलिस तैनात
विज्ञापन
पसगवां। उचौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भिलावां और गाजी मार्केट चौराहे पर दहशत भरा सन्नाटा पसरा रहा। यहां सोमवार शाम हुई घटना के बाद खौफजदा ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता रमाकांत मिश्रा के घर पूर्व प्रधान जमीर के होली मिलने आने को लेकर भिलावां और गाजी मार्केट में गाली-गलौज और फायरिंग हुई थी। इसमें रमाकांत मिश्रा ने वर्तमान प्रधान के प्रतिनिधि गुरमेज सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग करने व थार गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
दूसरे पक्ष के गुरमेज सिंह ने भी रमाकांत मिश्रा समेत छह लोगों पर एफआइआर दर्ज कराई है। दोनों पक्ष भाजपा से जुड़े हैं, जिस कारण मामला चर्चा का विषय बना है। इस घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से 74 नंबर गाजी मार्केट में पुलिस तैनात कर दी गई है। नामजद आरोपी भूमिगत हो गए हैं। उधर, रमाकांत मिश्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपने साथ हुई घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन
पुलिस की भूमिका की जानकारी भी दी। फिलहाल किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना अपराध निरीक्षक बदन सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, मौके की स्थिति, लोगों के बयान और वायरल वीडियो विवेचना में शामिल होंगे। मामला राजनीतिक होने के चलते पुलिस सावधानी से कदम उठा रही है।