{"_id":"68ebec645940bce7d405f229","slug":"sign-boards-and-milestones-are-confusing-passersby-in-magalganj-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-158177-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्थानीय संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्थानीय संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने बांधा समा
Sun, 12 Oct 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
दशहरा मेले की सांस्कृतिक मंच पर प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित। स्रोत -आयोजक
लखीमपुर खीरी। ऐतिहासिक दशहरा मेले की सांस्कृतिक श्रृंखला के आठवें दिन आयोजित स्थानीय संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने अपनी गायिकी और अभिनय से समा बांध दिया। नगर की प्रतिभाओं को मंच देने वाले इस आयोजन में संगीत, नृत्य और स्वर साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। राजेश दीक्षित और उनकी टीम के कलाकारों ने ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि दर्शकों ने देर तक तालियां बजाईं। शनिवार की रात संगीत और सम्मान की गूंज से लखीमपुर सराबोर रहा।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की ओर से संचालित मेधावी सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल वर्ग से अंजली, पीयूष तिवारी, अंश कुमार, सृष्टि तिवारी और इंटर वर्ग से यशी रस्तोगी, अमन वर्मा, शिवा वर्मा को सम्मानित किया गया। खास आकर्षण छात्रा यशी रस्तोगी रही जिन्हें एक दिन की पालिकाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा पांच पूर्व सैनिक सीपी मिश्रा, विनोद तिवारी, रामप्रकाश शुक्ला, बाबूराम, मनोज त्रिवेदी और समाजसेवी अनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता, जसप्रीत, अनूप श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इरा श्रीवास्तव और मुख्य अतिथि विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने की। संचालन राममोहन गुप्ता ने किया।