{"_id":"68d193945fff647b940553f6","slug":"shri-ramlila-staging-begins-with-flag-procession-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-156379-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: श्रीरामलीला ध्वज यात्रा के साथ मंचन का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: श्रीरामलीला ध्वज यात्रा के साथ मंचन का श्रीगणेश
Mon, 22 Sep 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
गोला में श्री रामलीला ध्वज यात्रा निकालते नगर के लोग। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। प्राचीन श्रीराम लीला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर नगर में धूमधाम से ध्वज यात्रा निकाली गई। सोमवार की शाम खुटार मार्ग स्थित श्री रामलीला भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वजा पताका का पूजन किया गया। पूजन के बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने शहर में ध्वज यात्रा निकाली।
मेला मैदान स्थित श्री रामलीला मंच पर धर्म ध्वजा पताका स्थापित की गई। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि मोंटी और मंत्री पंकज गुप्ता ने बताया कि वृंदावन के कलाकार शाम को श्री रामलीला और रात्रि में रासलीला का मंचन करेंगे।
इस मौके पर पौराणिक शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, राम गुलाम पांडे, राकेश तिवारी, रामरक्षपाल राजपूत, संजय वर्मा, प्रेम जायसवाल, रामाश्रय अवस्थी, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी और आदित्य गुप्ता आदि मौजूद रहे।