फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shri Krishna Janmashtami will be celebrated today at midnight in Rohini Nakshatra.

Lakhimpur Kheri News: आज अर्धरात्रि रोहिणी नक्षत्र में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Mon, 26 Aug 2024 01:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami will be celebrated today at midnight in Rohini Nakshatra.
ज्योतिषाचार्य दिवाकर मिश्रा। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को रोहिणी नक्षत्र में अर्धरात्रि को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के पश्चिमी दीक्षिताना निवासी ज्योतिषाचार्य दिवाकर मिश्र ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि एवं रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। रात्रि में 12:00 बजे खीरे की नाल काटकर भगवान का जन्म करने की परंपरा है। अतः इस दिन पूजन में खीरे का विशेष महत्व है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में दही-हांडी का आयोजन होता है।
इस दिन व्रत, पूजा-अर्चना, झांकी सजाना, रासलीला और दही हांडी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जन्माष्टमी पर भक्तजन भगवान कृष्ण की लीलाओं और आदर्शों को स्मरण करते हैं। इस वर्ष 26 अगस्त सोमवार को 8:20 बजे से अष्टमी तिथि लग जाएगी एवं रोहिणी नक्षत्र भी रात में 9:10 से प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रकार अर्धरात्रि में अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र एवं साथ ही सोमवार का दिन मिल जाने से जयंती योग का उत्तम अवसर प्राप्त हो रहा है। अतः सोमवार को ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाना फलकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्योदय कालिक अष्टमी एवं रोहिणी नक्षत्र का संयोग 27 अगस्त मंगलवार को प्राप्त हो रहा है। अतः कुछ विशिष्ट वैष्णव 27 अगस्त मंगलवार को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed