फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shivaratri celebrated with devotion went adoration

श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महाशिवरात्रि

Fri, 24 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 24 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shivaratri celebrated with devotion went adoration
हर हर महादेव - फोटो : अमर उजाला
भुइफोरवानाथ मंदिर से निकाली भगवान शंकर की बारात, जगह जगह हुआ स्वागत, बंटी ठंडाई
विज्ञापन

 जिले भर में महाशिवरात्रि श्रद्धा एवं भक्ति से मनाई गई। शिवालयों पर उमड़े भक्तों ने घंटों लाइन में लगकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया और फलफूल बेलपत्री अर्पित की। हर हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। 
बाबा भुइफोरवानाथ मंदिर को महंत रामकली गोस्वामी ने विधिविधान से सजाया। भंडारा भी हुआ। इस दौरान  मुन्ना गिरि, जसवीर सिंह, शैलेंद्र अवस्थी, मयंक नागर, दीपांशु सिंघल,  विमल श्रीवास्तव, सुमनेश दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जंगली नाथ, भुइफोरवानाथ, मनकामेश्वर मंदिर, लिलौटीनाथ, महाकालेश्वर और बाबा चंद्रभाल के कपाट सुबह चार बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। बाद में उन्होंने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पलिया। शिववरात्रि पर्व पर सभी मंदिरों में पूजन अर्चन किया गया।
महंगापुर। सुबह से शिवभक्तों की भीड़ मंदिरों पर उमड़ पड़ी और पूरे दिन लगी रही। विशेनपुरी गांव में लगे मेले में पहुंचकर भक्तों ने खरीदारी की। वहीं बच्चों ने झूले का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनगढी.नेपाल। कैलाली जिले के बेहडा बाबा मंदिर  सहित धनगढ़ी के शिवपुरी उत्तर रामेश्वरम धाम में नव निर्मित 108 फुट के शिवलिंग की भक्तों ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। शिवपुरी स्थित विशालकाय शिवलिंग को देखने को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखा।
गौरीफंटा। क्षेत्र के सूडा में शिवबारात निकाली गई। संघ के एकल अभियान के अंतर्गत ठकिया के शिव भक्तों ने नृत्य किया। ठकिया के राम समझ राना, राजेन्द्र, रमेश गुप्ता, रामभगत सहित कई गांवों के लोग मौजूद रहे। 
बांकेगंज। महाशिवरात्रि पर्व पर बांकेश्वर महादेव मंदिर के कपाट भोर पांच बजे ही खोल दिए गए। उधर खीरी ब्रांच नहर किनारे स्थित शिव मंदिर के गर्भ गृह में रात्रि नौ बजे से भगवान शिव का भव्य शृंगार के बाद महारुद्राभिषेक हुआ।
निघासन। मोटेबाबा,औघड़ बाबा,जंगली नाथ, नंदीश्वर बाबा, दुर्गा मंदिर, गुलरीपुरवा स्थित राजराजेश्वर मंदिर में शिव भक्तों की सुबह से की भीड़ लगी रही। 
धौरहरा। शिव मंदिरों और शिवालयों पर भक्तों ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामजी चौधरी, समालिया प्रसाद मिश्रा, अवधेश मिश्रा, रमाकान्त अवस्थी, अंचल अवस्थी, सहित कई लोग मौजूद रहे 
मैलानी। सदर चौराहा स्थित शिव मंदिर पर ठंडाई बांटी गई। कृष्ण मुरारी अवस्थी, वेद प्रकाश अवस्थी,  दिनेश, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल का सहयोग रहा।
मोहम्मदी। महाशिवरात्रि पर्व पर कस्बे सहित क्षेत्र के कई मंदिरों में शिव आराधना की गई।
ओयल। सुविख्यात मेंढक मंदिर में भोर पहर से शुरू हुआ पूजा पाठ का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कस्बे में शिव बारात भी निकाली गई।
 
गाजे-बाजे के साथ भुइफोरवानाथ मंदिर से निकली शिव बारात
लखीमपुर खीरी। भुइफोरवानाथ मंदिर से शिव बारात निकाली गई। बारात, इमली चौराहा से मेन रोड, अस्पताल रोड, गुरु गोविंद सिंह चौक, रोडवेज बस अड्डा रोड होते हुए संकटा देवी से मेला मैदान रोड से होकर भुइफोरवानाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। बारात में विभिन्न देवी देवताओं, राक्षसों, पिशाचों की झांकियां शामिल रहीं। बारात में शामिल भूत प्रेत, शूक शनिश्चर नंदी नले भक्त लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। 
 
नाग देवता का भी हुआ पूजन 
लखीमपुर खीरी। शिवरात्रि के मोके पर श्रद्धालुओं ने नाग देवता की भी विधि विधान से पूजा की। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों के बाहर सपेरे जुटने  लगे थे। भोलेनाथ का जलाभिषेक करके निकले भक्तों ने नाग देवता के दर्शन कर उनकी पूजा की और दक्षिणा भेंट की।

खीरी टाउन। शिवरात्रि को लेकर हनुमान मदिर जोशी में बुधवार को रामायण शुरू हुई थी, जिसका समापन शुक्रवार को हुआ, जिसके बाद भंडारा हुआ और इसके बाद कस्बे में शिव बारात निकली। बारात में श्याम सिंह, प्रमोद कुमार, शिव कुमार जोशी, धर्मेंद्र जोशी, रामप्रकाश मिश्रा, रघुवंश कुमार आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed