फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shiva temple will be decorated with 1.25 lakh lamps in Chhoti Kashi

Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी में सवा लाख दीपकों से सजेगा शिव मंदिर

Thu, 11 Jan 2024 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shiva temple will be decorated with 1.25 lakh lamps in Chhoti Kashi
गोला गोकर्णनाथ। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छोटी काशी में भव्य आयोजन की रूपरेखा तय होने के बाद तैयारी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


आयोजक संस्था मां कात्यायनी सेवा समिति के संस्थापक पंडित रामदेव मिश्रा शास्त्री ने बताया कि पौराणिक शिव मंदिर और गोकर्ण तीर्थ परिक्षेत्र को सवा लाख दीपकों से सजाया जाएगा। सामूहिक शंखनाद का विशेष आयोजन भी रखा गया है। उधर, गोकर्ण तीर्थ के निकट श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं आतिशबाजी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजक संजय अवस्थी ने बताया कि एसपी और सीओ को पत्र देकर आयोजन के समय भगवान श्रीराम को गार्ड आफ ऑनर देने का आग्रह किया गया है।

एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि शहर के सभी छोटे-बड़े मंदिर सजाए जाएंगे।

प्रशासन ने इन मंदिरों का कार्यक्रम के लिए किया चयन



रोशन नगर स्थित गजमोचन नाथ मंदिर, सैदापुर स्थित बाबा टेढ़े नाथ मंदिर, अहमदनगर स्थित क्लेश शरण मंदिर, कंजा स्थित देवस्थान बरम बाबा मंदिर, झारा परेली स्थित बदन सिंह बाबा मंदिर, गोला देहात स्थित भूतनाथ बाबा मंदिर, तेंदुआ स्थित तुरंत नाथ मंदिर, सिकंदराबाद स्थित मां भगवती मंदिर की आकर्षक सजावट की जाएगी।
विज्ञापन



मोहम्मदी में इन मंदिरों में होंगे कार्यक्रम

मोहम्मदी। नगर पालिका 22 जनवरी को मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कराएगी। नगर के श्री हनुमान मंदिर, देवी स्थान मंदिर, राम जानकी मंदिर, अस्तल मंदिर सहित 15 से 16 मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ, रामनाम का जाप, यज्ञ और हवन होगा। बीडीओ अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 15 मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जल्द ही सूची जारी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed