फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shiva devotees on the moon Vesakha Jalabhishek

बैसाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया शिव का जलाभिषेक

Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees on the moon Vesakha Jalabhishek
पूजा - फोटो : अमर उजाला
बैसाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पौराणिक गोकर्ण तीर्थ में डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने गोकर्ण तीर्थ तट पर भगवान सत्यनारायण की सपरिवार कथा सुनकर पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं ने सत्तूदान किया और सत्तू का प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन

बैसाख अमावस्या पर मंदिर के पुजारी पं. दिनेश मिश्र ने ब्रह्ममुहूर्त में भगवान शिव के मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए। श्रद्धालु गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर हाथों में पुष्प, गंगाजल, धतूरा, विल्वपत्र, शमीपत्र, भांग, धूप, दीप, दुग्ध से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजन अर्चन किया। बम बम भोले के जयकारों और घंटानिनाद से मंदिर परिसर का वातावरण गुंजायमान हो उठा। 
विज्ञापन

बेलरायां। सेतुवाही अमावस्या पर मोटे बाबा के मंदिर से सटे सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। इससे मंदिर पर लगी चूरा, लइया, बताशा, मिठाई, चाट, बिसातखाना की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिकुनियां। सिखों के पवित्र तीर्थस्थल कौड़ियाला गुरुद्वारे में सेतुवाही अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा सरोवर और कौड़ियाला नदी में स्नान किया। इसके बाद गुरुद्वारे में मत्था टेककर लंगर छका। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ से मोतीपुर कौड़ियाला मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। गुरुद्वारे के जत्थेदार बाबा काला सिंह ने बताया कि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed