फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shikshamitras demonstrated and burnt the effigy of the teacher

शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन कर शिक्षक का पुतला फूंका

Mon, 27 Jun 2022 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras demonstrated and burnt the effigy of the teacher
हेडमास्टर के पुतले को चप्पलों से पीटतीं शिक्षामित्र।
शिक्षामित्र एसोसिएशन ने की आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय महंगूखेड़ा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा महिला शिक्षामित्र को जूते से पीटने का मामला
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र के संविलियन विद्यालय महंगूखेड़ा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा महिला शिक्षामित्र को जूते से पीटे जाने के मामले में आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को विलोबी मेमोरियल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ बर्खास्तगी की पुरजोर मांग उठाई, जिसके बाद आक्रोशित शिक्षामित्रों ने आरोपी शिक्षक का पुतला बनाकर पहले उसकी जूता-चप्पल से पिटाई की। फिर अंबेडकर चौराहे पर शिक्षक का पुतला दहन किया।
बताते चलें कि 24 जून 2022 को प्राथमिक विद्यालय महंगूखेड़ा में उपस्थिति लगाने को लेकर विवाद में इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजीत कुमार वर्मा ने शिक्षामित्र सीमा देवी की जूते से पिटाई कर दी थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद आक्रोशित शिक्षामित्रों ने बीएसए को ज्ञापन देकर आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की थी। हालांकि बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर पसगवां ब्लॉक से संबद्घ कर दिया था, लेकिन शिक्षामित्र इससे संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

रविवार को जिले भर के शिक्षामित्र विलोबी मेमोरियल परिसर में एकत्र हुए और शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने निलंबित शिक्षक अजीत कुमार वर्मा का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित शिक्षामित्र ने संगठन के सामने बताया है कि आरोपी शिक्षक से जान का खतरा है। इसलिए शिक्षक को शीघ्र बर्खास्त किया जाए। बैठक में पीड़ित शिक्षामित्र सीमा देवी पांडेय, आशा सिंह, पूनम मिश्रा, माधुरी कनौजिया, प्रवास श्रीवास्तव, मंजू वर्मा, उमा मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed